क्या पहाड़ों में रहने से घटता है ब्लड शुगर का खतरा, ऊंचाई और डायबिटीज का क्या है कनेक्शन, नई स्टडी ने खोले राज

Hight Altitude Living And Diabetes Risk: क्या ऊंचाई पर रहना डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है? हाल ही में एक नई स्टडी में सामने आया है कि कम ऑक्सीजन की स्थिति में रेड ब्लड सेल्स ज्यादा ग्लूकोज सोखते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल घट सकता है। वैज्ञानिकों ने एक नई दवा भी बनाई है, जिसने चूहों में डायबिटीज को उलट दिया। जानिए ऊंचाई, ऑक्सीजन और ब्लड शुगर के बीच क्या है असली संबंध।

Hight Altitude Living And Diabetes Risk: क्या सच में पहाड़ों में रहने से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है? यह सवाल लंबे समय से वैज्ञानिकों के मन में था। अब अमेरिका में हुई एक नई रिसर्च ने इस पर रोशनी डाली है। शोध में पाया गया कि कम ऑक्सीजन वाले इलाकों में शरीर की लाल रक्त कोशिकाएं यानी रेड ब्लड सेल्स अलग तरह से काम करने लगती हैं। वे खून से ज्यादा ग्लूकोज सोख लेती हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। यह स्टडी सिर्फ एक थ्योरी नहीं, बल्कि चूहों पर किए गए प्रयोगों पर आधारित है। खास बात यह है कि इसी प्रक्रिया को कॉपी करने वाली एक दवा ने डायबिटीज में चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं।

ऊंचाई पर रहना और डायबिटीज का कनेक्शन

ऊंचाई पर रहना और डायबिटीज का कनेक्शन

किस रिसर्च में आई जानकारी

यह स्टडी अमेरिका के ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट (Gladstone Institutes) के वैज्ञानिकों ने की, जिसमें ईशा जैन की अहम भूमिका रही। वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्को में प्रोफेसर भी हैं। यह शोध प्रतिष्ठित जर्नल सेल मेटाबॉलिज्म (Cell Metabolism) में प्रकाशित हुआ है। रिसर्च टीम कई सालों से ‘हाइपॉक्सिया’ यानी खून में कम ऑक्सीजन के असर पर काम कर रही थी।

End of Feed