हेल्थ

पुरुषों की गंदी आदतें बन सकती हैं महिलाओं की बीमारी की वजह, साफ-सफाई की कमी से बढ़ता है UTI का रिस्क

Male hygiene and women health: क्या पुरुषों की खराब हाइजीन आदतें महिलाओं में UTI जैसी समस्याओं की वजह बन सकती हैं? बता दें निजी अंगों की साफ-सफाई में लापरवाही, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और असुरक्षित यौन व्यवहार महिलाओं की सेहत पर असर डाल सकते हैं। जानें कैसे पुरुषों की हाइजीन आदतें महिलाओं के यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ाती हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Image

पुरुषों की निजि अंगों की साफ-सफाई क्यों जरूरी है

Male hygiene and women health: हम अक्सर महिलाओं की सेहत और हाइजीन पर बात करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पुरुषों की साफ-सफाई की आदतें भी महिलाओं की बीमारी की वजह बन सकती हैं? एक्सपर्ट का कहना है कि पुरुषों की निजी स्वच्छता में लापरवाही महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी UTI का खतरा बढ़ा सकती है। यह सिर्फ व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि रिश्ते और परिवार की सेहत से जुड़ा मुद्दा है।

निजी अंगों की साफ-सफाई में लापरवाही

एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर पुरुष रोजाना अपने जननांगों की ठीक से सफाई नहीं करते, तो बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। यही बैक्टीरिया यौन संबंध के दौरान महिलाओं के शरीर में पहुंचकर संक्रमण का कारण बन सकते हैं। महिलाओं का यूरिनरी ट्रैक्ट ज्यादा संवेदनशील होता है, इसलिए उन्हें जल्दी संक्रमण हो सकता है।

असुरक्षित यौन व्यवहार और संक्रमण

रिपोर्ट में बताया गया है कि बिना प्रोटेक्शन के संबंध बनाना या बार-बार पार्टनर बदलना भी संक्रमण का जोखिम बढ़ाता है। कई बार पुरुषों में कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन वे संक्रमण के वाहक हो सकते हैं। इसका असर सीधे महिलाओं की सेहत पर पड़ता है।

अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर

धूम्रपान, अत्यधिक शराब और पसीने के बाद सफाई न करना भी समस्या बढ़ा सकता है। गंदे अंडरवियर पहनना या लंबे समय तक वही कपड़े पहने रखना बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। ये छोटी लगने वाली आदतें महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी बन सकती हैं।

UTI क्यों है गंभीर समस्या?

UTI सिर्फ जलन या बार-बार पेशाब आने की समस्या नहीं है। अगर समय पर इलाज न हो, तो यह किडनी तक पहुंच सकता है। महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है और बार-बार होने पर यह क्रॉनिक भी बन सकती है। इसलिए पुरुषों की हाइजीन यहां अहम भूमिका निभाती है।

क्या करें ताकि जोखिम कम हो?

डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि पुरुष रोजाना स्नान करें, निजी अंगों की अच्छी तरह सफाई रखें और साफ, सूखे कपड़े पहनें। यौन संबंध से पहले और बाद में स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है। अगर किसी भी तरह का संक्रमण या जलन महसूस हो, तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article