डॉक्टर सिर्फ मरीजों को स्वस्थ रहने की सलाह ही नहीं देते, बल्कि खुद भी कुछ ऐसी अच्छी आदतों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाते हैं जो उन्हें लंबे समय तक फिट और एक्टिव बनाए रखने में मदद करती हैं। बिजी लाइफस्टाइल, लंबी ड्यूटी और मेंटल प्रेशर के बावजूद वे छोटी-छोटी हेल्दी हैबिट्स पर खास ध्यान देते हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - वेट लिफ्टिंग से हो सकता है हर्निया?
इन छोटी मोटी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए किसी महंगे उपकरण या कठिन रूटीन की भी जरूरत नहीं होती। अगर आप भी डॉक्टर्ों जैसी सिंपल आदतें अपना लें, तो कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। डॉक्टर डे के मौके पर जानिए ऐसी 7 आसान आदतें, जिन्हें विशेषज्ञ खुद भी फॉलो करने की कोशिश करते हैं।
1. दिन की शुरुआत पानी से करें
कई डॉक्टर सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पीने की सलाह देते हैं और खुद भी ऐसा करने की कोशिश करते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और दिन की शुरुआत बेहतर होती है।
2. भोजन कभी नहीं छोड़ें
बिजी शेड्यूल के बावजूद डॉक्टर संतुलित और पौष्टिक भोजन पर जोर देते हैं। लंबे समय तक भूखे रहने की बजाय वे समय मिलने पर हल्का और हेल्दी खाना पसंद करते हैं।
3. रोज थोड़ा-बहुत चलें
हर दिन घंटों जिम जाना जरूरी नहीं है। कई डॉक्टर दिन में कम से कम 30 मिनट टहलने, सीढ़ियां चढ़ने या हल्की एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं और खुद भी इसे अपनाने की कोशिश करते हैं।
4. पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें
ड्यूटी के कारण हमेशा संभव नहीं होता, लेकिन डॉक्टर अच्छी नींद को सेहत का मजबूत आधार मानते हैं। जब भी मौका मिले, वे पूरी नींद लेने पर ध्यान देते हैं।
5. हाथों की सफाई का रखें ध्यान
इंफेक्शन से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोना डॉक्टरों की सबसे जरूरी आदतों में शामिल है। यह छोटी-सी आदत कई बीमारियों का खतरा कम कर सकती है।
6. तनाव को संभालना सीखें
लगातार काम के दबाव के बावजूद डॉक्टर मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझते हैं। गहरी सांस लेना, परिवार के साथ समय बिताना या कोई पसंदीदा काम करना तनाव कम करने में मदद करता है।
7. नियमित हेल्थ चेकअप
डॉक्टर जानते हैं कि बीमारी का जल्दी पता चलना इलाज को आसान बना सकता है। इसलिए वे समय-समय पर जरूरी स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह भी देते हैं और खुद भी इसे महत्व देते हैं।
