पेट की इस बीमारी को भूलकर न करें नजरअंदाज, डायबिटीज बढ़ने का है इशारा, गांठ बांध लें ये बात

This Stomach Disease Can Be A Sign Of Diabetes: पाचन संबंधी समस्याओं को लोग आमतौर पर आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। वह छोटी-मोटी पेट की समस्या होने पर दवाएं आदि लेकर इससे छुटकारा पा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ पेट की समस्याओं को हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहिए। एक ऐसी बीमारी भी है जो डायबिटीज बढ़ने का संकेत हो सकती है। ऐसे में इसका खास ध्यान रखने की जरूरत है।

This Stomach Disease Can Be A Sign Of Diabetes: डायबिटीज सिर्फ शुगर का स्तर बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। ऐसी ही एक बीमारी है गैस्ट्रोपेरेसिस। आमतौर पर लोग पेट की इस समस्या को नज़रअंदाज कर देते हैं, लेकिन सच तो यह है कि यह डायबिटीज बढ़ने का संकेत हो सकता है। इस बीमारी में पेट का पाचन तंत्र सुस्त पड़ जाता है और खाना देर तक पेट में ही जमा रहता है। इससे न केवल पाचन में दिक्कत होती है, बल्कि अन्य शारीरिक समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

This Stomach Disease Can Be A Sign Of Diabetes

This Stomach Disease Can Be A Sign Of Diabetes

गैस्ट्रोपेरेसिस के लक्षणों को हल्के में लेना भारी भूल हो सकती है। अगर आपको अक्सर पेट में भारीपन, मिचली, उल्टी या भूख न लगने जैसी समस्याएं होती हैं, तो यह चेतावनी हो सकती है कि आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में नहीं है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को गैस्ट्रोपेरेसिस से कैसे बचना चाहिए और इसके लक्षण क्या हैं।

End of Feed