Health Tips in Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। उसी तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त भोजन और पर्याप्त पानी भी जरूरी है। भोजन हमारी दिनचर्या का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन हम इस पर बहुत कम ध्यान देते हैं। इस लेख में हम खाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में जानेंगे।
हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या क्या करना चाहिए? (image: Canva)
खाने के तुरंत बाद पानी पीना
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जो लोग खाने के बाद पानी या ठंडा पानी पीते हैं, उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। यदि अधिक प्यास लगी है तो खाने के तुरंत बाद एक या दो घूंट पानी पी लें। यह ग्रासनली या आहारनली (esophagus) को साफ़ करता है। लेकिन बहुत ज्यादा पानी न पियें या भरपेट पानी न पियें। पानी पीने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है, पाचन तंत्र को भोजन पचाने में दिक्कत होती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है। कोशिश करें की खाना खाने के 30 मिनट बाद ही पानी पियें।
खाने के बाद व्यायाम
खाने के बाद व्यायाम न करें। अक्सर लोग खाने के बाद टहलने निकल जाते हैं, जो पाचन के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों कहना है कि पैदल चलना संभव है। यानी कुछ कदम धीरे-धीरे उठाए जा सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार का मानसिक परिश्रम न करें। खाने के बाद आपको बस आराम करना चाहिए। जिससे आपके शरीर में पाचन तंत्र को कार्य करने में कोई परेशानी न हो और आपका खाना आसानी से पच सके।
खाने के तुरंत बाद सो जाना
आयुर्वेद का कहना है कि खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। अक्सर लोग खाना खाने के बाद सो जाते हैं, जिससे हमारे शरीर में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। इससे पाचन तंत्र भोजन को ठीक से पचा नहीं पाता और हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
