Diwali 2022 Health Tips: दिवाली पर जरूरत से ज्यादा खाने से हो सकती है पेट संबंधी दिक्कत, इन उपायों से पाएं राहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 11:18 AM IST

Overeating on Diwali 2022: दिवाली के त्योहार पर तरह के पकवान घर में बनाएं जाते हैं। अच्छे-अच्छे पकवान देकर लोग अपना मन कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ज्यादा खाना खाने से लोगों को कई दिक्क्तें पैदा हो जाती हैं। इससे निपटने के लिए कई घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
दिवाली के त्योहार पर बनते हैं तरह—तरह के पकवान
दिवाली पर ओवरईटिंग से बचना भी है बेहद जरूरी
उत्साह में न भूलें सेहत, छोटे-छोटे उपाय होंगे बड़े काम के

Diwali Healthy Eating Guide: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे वक्तमें खाने-खिलाने पर कंट्रोलकर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। धनतेरस से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। दिवाली, भाई दूज के बाद लोक प्रिय त्योहार छठ आताहै। हर दिन अलग-अलगदेवी-देवाताओं की पूजा-पाठ अलग-अलग तरह से पूरे विधि विधान की जाती है। त्योहार के दौरान घर में रोजाना तरह-तरह का पकवान बनता है और इसके साथ ही मिलने-मिलाने का सिलसिला भी जारी रहता है। जिस वजह सेखाने-पीने पर कंट्रोल कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में कई बार हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और हमें गैस, अपच, गले में जलन , एसिडिटी, लूज मोशन और दस्त जैसी मुश्किलें का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे मेंघरेलू नुस्खे आजमाकर तुरंत राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।

Diwali 2022 Health Tips: दिवाली पर जरूरत से ज्यादा खाने से हो सकती है पेट संबंधी दिक्कत, इन उपायों से पाएं राहत

नींबू और गर्म पानी लें

त्योहारों के सीजन में लोग जरूरत से ज्यादा खाना-पीना कर लेते हैं, जिसकी वजह सेखाना अच्छी तरह से पच नहीं पाता है और गले में जलन शुरू हो जाती है। तो ऐसे समय में तुरंत राहत पाने के लिए नींबू और गुनगुना पानी पिएं। नीबूं और गर्म पानी हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हमारे पेट की कईदिक्क्त को दूर कर देता है और हमारी पाचन शक्ति के लिए भी फायदेमेंद साबित होता है।

End of Feed