पानी पीने पर भी पेट में हो रही गड़बड़, IBS का हो सकता है संकेत, गर्मी की ये समस्याएं बनती हैं खराब पाचन की वजह

Digestive Issues In Summer Causes In Hindi: अगर गर्मियों में बार-बार पेट की दिक्कतें हो रही हैं, तो सिर्फ मौसम को दोष न दें। ये IBS का संकेत भी हो सकता है। समय रहते सही खानपान, पर्याप्त पानी, प्रोबायोटिक चीजें लेकर और सही दिनचर्या अपनाकर आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यहां जानें गर्मियों में इससे निपटने के कुछ सरल टिप्स।

Digestive Issues In Summer Causes In Hindi: गर्मी का मौसम आते ही प्यास तो खूब लगती है, पर कई बार ऐसा होता है कि भरपूर पानी पीने के बाद भी पेट में अजीब सी गड़बड़ बनी रहती है। कभी पेट फूल जाता है, कभी गैस, कभी कब्ज और फिर लगता है कि कुछ तो गड़बड़ है। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये लक्षण IBS यानी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के संकेत हो सकते हैं। ये पाचन से जुड़ी एक गंभीर परेशानी है, जो खासकर गर्मियों में और भी बढ़ जाती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप इससे बच सकते हैं। आइए जानते हैं IBS के कारण, लक्षण और गर्मी में इसे कैसे कंट्रोल करें।

Digestive Issues In Summer Causes In Hindi

Digestive Issues In Summer Causes In Hindi

पानी पीने के बाद भी क्यों हो जाती है परेशानी?

गर्मी में हम ज्यादा पसीना बहाते हैं और शरीर से पानी की मात्रा तेजी से कम होती है। कई बार हम जितना पानी पीते हैं, वो शरीर की जरूरत के मुताबिक काफी नहीं होता। इससे पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है, और पेट में कब्ज, गैस या भारीपन जैसा महसूस होता है। जब ये समस्या लगातार बनी रहती है, तो ये IBS का हिस्सा हो सकती है।

End of Feed