क्या प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी एक ही होती है? डॉक्टर ने बताई सर्जरी की रिस्क, कौन सी गलतियों से बचना चाहिए

प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी को लोग एक ही समझते हैं। हालांकि ये अलग हैं और दोनों में कुछ जोखिम भी जुड़े रहते हैं। इसलिए किसी भी सर्जरी से पहले योग्य डॉक्टर चुनें, पूरी जानकारी लें और बिना सोचे-समझे या ट्रेंड के दबाव में कोई फैसला न करें।

Difference Between Plastic and Cosmetic Surgery: आज के दौर में हर कोई बेहतर और अट्रैक्टिव दिखना चाहता है। सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो देखकर कई लोग प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक सर्जरी की ओर आकर्षित होते हैं। हालांकि, अक्सर लोग प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक सर्जरी को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों में महत्वपूर्ण अंतर है। प्लास्टिक सर्जरी का उद्देश्य दुर्घटना, जलने, जन्मजात विकृतियों या कैंसर के बाद शरीर के किसी हिस्से की कार्यक्षमता और सामान्य स्वरूप को बहाल करना होता है। वहीं, कॉस्मेटिक सर्जरी मुख्य रूप से व्यक्ति की सुंदरता और बाहरी रूप-रंग को बेहतर बनाने के लिए की जाती है।

End of Feed