Diet Changes To Reduce Uric Acid Level In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि जिन लोगों को हाई यूरिक एसिड या गठिया की समस्या रहती है, वह प्रोटीन का अधिक सेवन करने से काफी बचते हैं। वहीं, आमतौर पर हाई यूरिक एसिड के मरीजों का यह सलाह भी दी जाती है कि उन्हें अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से यूरिक ऐसिड बढ़ता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। यूरिक एसिड बढ़ाने में कई अन्य कारक भी भूमिका निभाते हैं।
Diet Changes To Reduce Uric Acid Level In Hindi
लेकिन फिर भी हम देखते हैं कि बहुत से लोग यूरिक एसिड कम करने के लिए बिना सोचे समझने अपनी डाइट से प्रोटीन को पूरी तरह से बाहर कर देते हैं। लेकिन आपको बता बता दें कि प्रोटीन शरीर के लिए एक बहुत जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यूरिक एसिड के मरीजों को अपनी डाइट से प्रोटीन कम करने से पहले यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आखिर उनके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की आखिर प्रमुख वजह क्या है? क्या वाकई आपको प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन कम करने की जरूरत है? हेल्थ इन्फ्लूएंसर, चाइल्ड एंड मैटरनल न्यूट्रिशनिस्ट डायटीशियन रमिता कौर ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी जरूरी जानाकारी शेयर की है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे क्या कारण होते हैं - What Are The Causes Of High Uric Acid Level In Body In Hindi
अधिक प्यूरिन रिच फूड्स का सेवन
जोड़ों में यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे की प्रमुख वजह रक्त में प्यूरीन की मात्रा बढ़ना है। कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जिनमें यह पदार्थ अधिक मात्रा में पाया जाता है जैसे शतावर, पालक, फूलगोभी, मशरूम, हरी मटर, टूना फिश, रेड मीट, दाल, बीन्स और चना आदि। इनका सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ता है।
इंसुलिन रेजिस्टेंस
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस की स्थिति बनी हुई है या बहुत अधिक पेट की चर्बी जैसी हार्मोनल समस्याएं हैं, तो यूरिक एसिड बढ़ता है।
यूरिक एसिड बढ़ने वाली दवाएं
कुछ ऐसी दवाएं भी होती हैं, जिनका सेवन करने से रक्त में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है। अगर इस तरह की दवाएं आप ले रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
यूरिक एसिड कम करने के लिए डाइट में करें ये बदलाव - Dietary Changes To Reduce High Uric Acid In Hindi
1. हाई प्यूरीन वाले फूड्स का सेवन बंद करें, जो ऊपर बताए गए हैं।
2. यदि आप बहुत अधिक फल खाते हैं तो उनकी मात्रा कम कर दें।
3. अपने आहार में विटामिन सी बढ़ाएं या कुछ समय के लिए लिमसी जैसे सप्लीमेंट लें। विटामिन सी नींबू, आंवला, कीवी, संतरा, शिमला मिर्च, टमाटर आदि में भरपूर होता है।
4. अच्छी मात्रा में फाइबर लें, क्योंकि यह अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करेगा।
5. खाली पेट 1 मीडियम साइज कच्चे आलू का रस पिएं।
