डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसे खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। ये बीमारी धीरे-धीरे मरीज को मौत के करीब ले जाती है ऐसा कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। डायबिटीज के मरीज को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है। जिसके लिए दवाओं का सेवन रोजाना करना पड़ता है, वहीं शुगर लेवल बहुत ज्यादा हो जाए तो इसके लिए इंसुलिन भी लेना पड़ता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो हमारे शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। हालांकि ये हार्मोन हमारे शरीर में बनता है। लेकिन जब इसका प्रोडक्शन शरीर में कम हो जाता है, तो इसे इंजेक्शन के माध्यम से लिया जाता है। आज हम आपको शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
गर्म पानी और नींबू
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीने से डायबिटीज के मरीजों को बहुत लाभ मिलता है। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी के बाद 30kg बढ़ गया था इस हसीना का वजन, इस डाइट से 50 में बनाया 25 वाला फिगर, पिघला सकती है आपकी भी चर्बी
आंवला जूस
आंवला में विटामिन सी की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। आंवला हमारे शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को भी बढ़ाने का काम करता है, यही कारण है कि सुबह आंवला जूस पीने से हमारा ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
दालचीनी की चाय
दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने वाला एक शानदार मसाला है। ये हर भारतीय की रसोई में जरूर मौजूद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि ये आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करती है। रोज सुबह दालचीनी की चाय बनाकर पीने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
