युवाओं में दिख रहे डायबिटीज के गंभीर साइड इफेक्ट्स, 20-30 साल की उम्र वालों में भी बढ़ रही बांझपन की समस्या

Diabetes side effects among youth: डायबिटीज को लेकर एक्सपर्ट्स ने एक और गंभीर चेतवानी दी है। देखने में आया है कि शुगर की बीमारी से ग्रस्त युवाओं में बांझपन यानी इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही है। जानें डॉक्टर्स क्या कहते हैं इस पर।

Diabetes side effects among youth: पहले डायबिटीज और बांझपन की समस्या ज्यादातर उम्र बढ़ने के बाद नजर आती थी। लेकिन अब 20 से 30 साल के युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रहा है। डायबिटीज शरीर में हार्मोन और मेटाबॉलिज्म को खराब कर देती है, जिससे बच्चे होने में परेशानी होती है। यहां तक कि प्री-डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस भी युवा लड़के-लड़कियों में प्रजनन हार्मोन और महिलाओं के पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है। इस वजह से गर्भधारण करने में दिक्कत आती है। इसके रोकथाम के लिए डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए दवा लें, नियमित व्यायाम करें और पौष्टिक आहार का सेवन करना काफी जरूरी हैं।

Diabetes and Infertility

डायबिटीज और इनफर्टिलिटी का क्या कनेक्शन है (iStock)

क्या है डायबिटीज, जानें इसके लक्षण

डायबिटीज तब होती है जब शरीर इंसुलिन नहीं बना पाता या शरीर इंसुलिन पर ठीक से रिएक्ट नहीं करता। इससे शुगर लेवल बढ़ जाता है और धीरे-धीरे शरीर के कई अंग खराब हो सकते हैं। बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, भूख बढ़ना, घाव का देर से भरना और धुंधला दिखना यह डायबिटीज के लक्षण हैं। आनुवांशिक, गलत खानपान, मोटापा, बैठने वाली जीवनशैली और हार्मोनल विकास जैसे की पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम इसके मुख्य कारण हैं।

End of Feed