Diabetes Control Foods: हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में खानपान की भूमिका मुख्य होती है। जहां गलत खानपान के चलते आप रोगी बन सकते हैं। वहीं, हेल्दी फूड्स आपको बीमारियों से दूर रखने में सहायता करते हैं। पोषक अनाज विटामिन बी, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम व अन्य गुणकारी फाइटो केमिकल से भरपूर होते हैं। पोषक अनाज डाइजेस्टिव, ग्लूटेन रहित व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये हृदय रोग और मधुमेह की स्थिति आने को कम करते हैं। पाचन संबंधी बीमारियों से बचाते हैं साथ ही छोटी आंत के कैंसर से भी लड़ने में सहायक होते हैं। खराब डाइट लेने की वजह से अक्सर लोग डायबिटीज जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण हैं ये मोटे अनाज-
1- बाजरा-
बाजरा बहुतायत उगाया जाने वाला अनाज है। यह पोषक अनाज बाजरा टाइप 2 मधुमेह से लड़ने में सहायक माना जाता है।
2- सवां-
फास्फोरस, कैल्शियम व रेशे से भरपूर सवां ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से टाइप 2 मधुमेह कम करने में सहायक होता है।
3- कुटकी-
यह मोटा अनाज लौह तत्व से भरपूर होता है और मधुमेह एवं पाचन तंत्र संबंधी बीमारियों को कम करने में भी मददगार होता है।
4- कंगनी
कंगनी या टांगु अधिकतर पूर्वी एशिया में उगाई जाती है। रक्त शर्करा के लेवल व कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है।
5- चेना
नेपाल, रूस, यूक्रेन व तुर्की में विशेष रूप से उगाया जाता है। इसलिए डाइबिटीज के मरीजों के साथ-साथ वे लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें गेंहू से एलर्जी होती है। इसमें ग्लूटेन नहीं होता है।
6- रागी
दक्षिण भारत में रागी काफी प्रचलित है। यह कैल्शियम और लौह तत्व से भरपूर होता है। यह मीलट एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर व मधुमेह से लड़ने में सक्षम है।
वजन कम करने के लिए भी मोटा अनाज काफी फायदेमंद होता है इसमें कैलोरी की मात्रा और फैट काफी कम होते हैं जिससे वजन को आसानी से घटाया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
