हेल्थ

Diabetes Problem: शुगर की समस्या में करें इस घास का सेवन, डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ ही मिलेंगे ये फायदे भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2023, 06:19 AM IST

Diabetes Problem: डायबिटीज की परेशानियों को कंट्रोल करने के लिए लेमनग्रास काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा इसकी मदद से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में लेमनग्रास से सेहत को होने वाले कुछ अनोखे फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं लेमनग्रास डायबिटीज में कैसे है फायदेमंद?

Image

डायबिटीज में लेमनग्रास के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • इंसुलिन कंट्रोल करें लेमनग्रास
  • लेमनग्रास से ग्लूकोज का स्तर हो सकता है कंट्रोल
  • डायबिटीज रोगियों के लिए जबरदस्त है लेमनग्रास

Diabetes Problem: आधुनिक समय में अधिकतर लोग ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे हैं। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है। इस बीमारी की चपेट में अगर कोई व्यक्ति एक बार आ जाए, तो जीवनभर इसे कंट्रोल में रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखें। डायबिटीज मरीजों को हमेशा सही खानपान और लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिसकी मदद से आप डायबिटीज की परेशानियों को कम कर सकते हैं।

इन घरेलू उपायों में लेमनग्रास शामिल है। जी हां, लेमनग्रास की मदद से डायबिटीज की परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा लेमनग्रास कई तरह की परेशानियों में आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए कैसे फायदेमंद है लेमनग्रास और इसके अन्य फायदे क्या हैं?

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है लेमनग्रास?

डायबिटीज की परेशानियों को दूर करने में लेमनग्रास काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें सिट्रल, लिमोनेन और लिनालूल नामक तत्व पाया जाता है, जो हमारे शरीर में इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा लेमनग्रास की मदद से शरीर में ग्लूकोज के स्तर में सुधार लाया जा सकता है। अगर आप डायबिटीज में सुधार लाना चाहते हैं, तो रोजाना लेमनग्रास से बनी चाय का सेवन करें।

लेमनग्रास के अन्य फायदे क्या है?

लेमनग्रास का सेवन करने से न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल होती है, बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से कई लाभ होते हैं, जैसे-

  • पाचन के लिए लाभकारी।
  • किडनी के लिए है फायदेमंद।
  • कैंसर से करे बचाव।
  • वजन कम करने के लिए लेमनग्रास फायदेमंद होता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए रखने के लिए लेमनग्रास फायदेमंद है।
  • लेमनग्रास अनिंद्रा में लाभदायक है।
  • गठिया के लिए लेमनग्रास है फायदेमंद।
Reduce Salt Intake: नमक ने बढ़ाई WHO की टेंशन, दुनियाभर के देशों को दी ये सलाह

लेमनग्रास स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की मदद से ही लेमनग्रास का सेवन करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article