हेल्थ

Kale Juice for Weight Loss: विटामिन सी से भरपूर है केल, एक हफ्ते में वजन घटाने के लिए रोजाना पिएं जूस

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 11, 2023, 09:27 AM IST

Kale Juice Benefits in Hindi: केल का जूस हमारे ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करता है और विटामिन-सी की मात्रा भरपूर होने के कारण ये हमारी इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाता है। केल का जूस वजन घटाने में भी कारगर है।

Image

Kale Juice for Weight Loss: विटामिन सी से भरपूर है केल, एक हफ्ते में वजन घटाने के लिए रोजाना पिएं जूस

Kale Juice Benefits in Hindi: हरी सब्जियों का सेवन हमारी सेहत को कई तरीके से लाभ पहुंचाता है क्योंकि हरी सब्जियां अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसी तरह केल (Kale) का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आप केल के जूस का का सेवन कर सकते हैं। केल जूस का सेवन करने से हेल्थ संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। केल में विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-K, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। आइए जानते हैं केल का जूस का सेवन करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

पत्तेदार सब्जियों की तरह केल भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में मुक्त कणों द्वारा ऑक्सीडेशन की कमी के कारण हो रही क्षति को ठीक करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण केल हमारे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करती हैं।

हार्ट को रखता है जवां

हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए केल जूस का सेवन काफी लाभदायक होता है। क्योंकि केल जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता हैं, इसलिए इसका नियमित सेवन करने से हृदय रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही केल जूस का सेवन हमारे कॉलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने में भी काफी मदद करता है।

कैंसर की रोकथाम

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इसकी रोकथाम के लिए अगर आप केल जूस का नियमित सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। केल जूस में एंटी कैंसरस गुण भी होते हैं, जो हमारे शरीर में बन रहे कैंसर सैल्स को बढ़ने से रोकता है।

वजन करता है कम

केल में ऐसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं जो हमारे वजन को कम करने में काफी लाभकारी होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन पानी पर्याप्त मात्रा में होता है। जिससे इसका ऊर्जा घनत्व काफी कम होता है। कम ऊर्जा घनत्व वाले खाने के पदार्थों का सेवन करने से हमें वजन घटाने में काफी मदद मिलती हैं। केल जूस का नियमित सेवन करने से हमारा वजन तेजी से कम होता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article