Diabetes Control Diet: डायबिटीज इन दिनों एक आम बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज होने का असल कारण है गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल। डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने पीने का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। हालांकि दवाओं से इसे पूरी तरह कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। डायबिटीज को डाइट में कुछ बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। खाने में चावल की जगह रोटियों को शामिल कर आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। मार्केट में आपको कई तरह के डायबिटीज फ्रेंडली आटे उपलब्ध हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदगार साबित होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे ही आटे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। जानें डायबिटीज के लिए सबसे अच्छा आटा कौन सा है।
आटा जो ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल (Source:istock)
Flours That Control Blood Sugar Levels - आटा जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं
रागी का आटापॉलीफेनोल्स, अमीनो एसिड और आहार फाइबर से भरपूर रागी का आटा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद साबित होता है। इस आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभदायक है। रोजाना इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।
चने का आटा
चने का आटा डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण साबित होता है। प्रोटीन से भरपूर चने का आटा इंसुलिन रेजिस्टेंस को रोकने में मदद करता है।
साबुत अनाज जौ का आटा
जौ का आटा का फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर तो कंट्रोल होता ही है साथ ही साथ पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। इसका इसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है।
बादाम का आटा
बादाम का आदाम बादाम को बारीक पीसकर बनाया जाता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में बेहद असरदार साबित होता है। ये लो कार्ब और हाई प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होता है। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
