Diabetes: मधुमेह यानी डायबिटीज ज्यादातर यह एक ऐसी बीमारी है जिसका सामना आजकल काफी लोगों को करना पड़ रहा है। अगर मधुमेह को समय पर ही कंट्रोल ना किया जाए तो यह बेहद जानलेवा भी हो सकता है। अगर आपकी शुगर आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है तो इससे आपके शरीर के कई ऑर्गन खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही यह कई तरह की बिमारियों का भी कारण बन सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि शुगर होने से पहले ही हम उसको कंट्रोल कर लें।
Diabetes
मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसको सही होने में काफी समय भी लग सकता है। हमारा शरीर जो खाना हम खाते हैं उसे ग्लूकोज में बदलता है और इसे हमारे ब्लड में मिला देता है। जब हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो इंसुलिन शरीर में नहीं छूटता है। इंसुलिन की मदद से ही ब्लड शुगर से एनर्जी बॉडी को प्राप्त होती है।
मधुमेह की समस्या बेहद जानलेवा भी साबित हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आपको पहले ही इस बीमारी से बचने की सलाह दी जाती है। इस आर्टिकल में दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर आप डायबिटीज को होने से पहले ही रोक सकते हैं-
वजन को कंट्रोल करें- मोटापा कई प्रकार की हेल्थ संबंधी समस्याओं का कारण हैं यह आपने जरूर सुना होगा। इसी प्रकार आपका मोटापा, डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या का भी कारण बन सकता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार प्रीडायबिटीज स्टेज वाले लोगों को बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए अपने शरीर के वजन का कम से कम 7-10 प्रतिशत कम कर लेना चाहिए। आप अपनी डाइट में बदलाव करने से भी वजन कम कर सकते हैं।
वर्कआउट को डेली रुटीन बनाएं- न केवल फिट और स्वस्थ रहने के लिए बल्कि मधुमेह जैसी बीमारियों से भी दूर रहने के लिए वर्कआउट करना काफी जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार फिट रहने के लिए हर दिन कम से कम 30-45 मिनट तक एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।
हेल्दी डाइट को फॉलो करें- आपको अपनी डाइट में पोषण से भरपूर पौष्टिक आहार ही खाना चाहिए। इससे न केवल शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है बल्कि एनर्जी मिलती है जो मधुमेह को दूर रखने में मददगार है। फलों और सब्जियों जैसे हेल्दी फूड खाकर विटामिन, मिनरल और कार्बोहाइड्रेट जैसे फाइबर आपके शरीर को मिलते रहेंगे।
धूम्रपान को बंद करें- धूम्रपान और तंबाकू आपके शरीर का सबसे बड़ा दुश्मन है। तंबाकू में मौजूद निकोटिन शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है और हमारे शरीर के अंगो को भी नुकसान पहुंचाता है।
खूब पानी पिएं- पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है जिससे मधुमेह का खतरा कम होता है। हालांकि आपकी मीठे पेय पदार्थ से बचकर ही रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में दिए गए सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।
