क्या आप भी दिनभर टाइपिंग करते हैं, डेस्क जॉब का ये छुपा खतरा जानकर चौंक जाएंगे आप - 1 गलती छीन रही हाथों की ताकत

Desk Job Side Effects : क्या आप भी डेस्क जॉब करते हैं और घंटों कंप्यूटर-लैपटॉप पर टाइपिंग करते हैं, तो बता दें कि इसका आपके हाथों, उंगलियों और कलाई पर बुरा असर पड़ सकता है। जानिए कैसे डेस्क जॉब हाथों को कमजोर बना रही है और इससे बचने के आसान तरीके।

Desk Job Side Effects: आजकल ज्यादातर लोगों का आधा दिन लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल पर ही निकल जाता है। ऑफिस का काम हो, पढ़ाई हो या फिर मोबाइल चलाना, हाथों को आराम ही नहीं मिलता। शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन धीरे-धीरे हाथों में दर्द, उंगलियों में झनझनाहट और कलाई में कमजोरी महसूस होने लगती है। कई लोग इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

Desk Job Side Effects

डेस्क जॉब में दिनभर टाइपिंग कैसे आपके हाथों को नुकसान पहुंचा रही है

यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील डाचेपल्ले बताते हैं कि लगातार एक ही तरीके से टाइपिंग करने से हाथों की नसों और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर हाथों की ताकत भी कम हो सकती है। खास बात यह है कि शरीर पहले से इसके संकेत देने लगता है, लेकिन लोग उन्हें समझ नहीं पाते।

End of Feed