डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत है घी का सेवन, खाने के ऊपर डाल लें बस 1 चम्मच, कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

Desi Ghee For Diabetes Control: क्या आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं? तो आपको बता दें कि सिर्फ 1 चम्मच देसी घी खाने में डालने से शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकत है। जानें कैसे घी ब्लड शुगर को बैलेंस करता है और किन बातों का रखें ध्यान। पढ़ें पूरा लेख।

Desi Ghee For Diabetes Control: डायबिटीज का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहला सवाल आता है कि उनके लिए क्या खाना सही रहेगा और क्या क्या नहीं? खासतौर पर फैट्स को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं। घी तो जैसे एक टैबू बन चुका है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि देसी घी, अगर सही मात्रा में लिया जाए, तो यह डायबिटीज में काफी फायदेमंद हो सकता है। हाल की कई रिसर्च और आयुर्वेदिक अध्ययनों में भी ये बात सामने आई है कि देसी घी ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है, मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और इंसुलिन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे सिर्फ 1 चम्मच घी बन सकता है आपकी डाइट का हीरो।

Desi Ghee Benefits For Diabetes Control

Desi Ghee Benefits For Diabetes Control

डायबिटीज कंट्रोल के लिए देसी घी के फायदे - Desi Ghee Benefits For Diabetes Control

घी से शुगर स्पाइक नहीं होता

जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन 2018 की एक स्टडी के मुताबिक, सैचुरेटेड फैट्स जैसे देसी घी सीमित मात्रा में लेने से ब्लड ग्लूकोज लेवल स्थिर रहता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसका मतलब है कि घी खाने से अचानक शुगर नहीं बढ़ता, बल्कि वह नियंत्रित रहता है।

ब्यूटिरिक एसिड से सुधरता है पाचन

देसी घी में पाया जाने वाला ब्यूटिरिक एसिड एक नेचुरल शॉर्ट-चेन फैटी एसिड है, जो आंतों की सेहत को सुधारता है। NCBI का 2017 का एक अध्ययन बताता है कि ब्यूटिरिक एसिड गट हेल्थ और सूजन दोनों पर अच्छा असर डालता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

End of Feed