Dengue new strain Symptoms and treatment: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई हिस्सों में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़त देखी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार शहर भर में संक्रमित मच्छरों से होने वाले डेंगू का नया स्ट्रेन आया है। जो दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम से लेकर एनसीआर से आ रही लगभग हर मरीज की जांच में पाया जा रहा है। ऐसे में डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बीमारी के लक्षण से लेकर बचाव और इलाज के तरीकों की खोज जरूरी है। बीमारी के प्रकोप से बचने के लिए यहां देखें डेंगू के नए वेरिएंट DENV 2 या D2 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।
Dengue new strain cases reported in Delhi know dengue symptoms prevention causes in Hindi
डेंगू का नया वेरिएंट कौन सा है, What is DENV2 Dengue variant
दिल्ली एनसीआर में डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने हाहाकार मचा दिया है। हालांकि गौर करने की बात ये है कि, डेंगू की रिपोर्ट्स में इस बार डॉक्टरों को नए स्ट्रेन DENV 2 या D2 के भी पाए जाने के सबूत मिले हैं। जिसके कारण मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है। डेंगू मुख्यतौर पर संक्रमित मादा मच्छरों के काटने से फैलता है, अब खबर है कि डेंगू का ये नया स्ट्रेन अभी तक का सबसे खतरनाक और गंभीर स्ट्रेन माना जा रहा है।
डेंगू के लक्षण क्या हैं? Dengue New strain symptoms
डेंगू के नए स्ट्रेन DENV2 या D2 से बचाव और समय रहते इलाज सुनिश्चित करने हेतु लक्षणों पर नजर रखना बहुत आवश्यक है। ये रहे डेंगू के लक्षण-
- प्लेटलेट्स बहुत तेजी से कम हो जाना
- बहुत तेज बुखार
- सिरदर्द
- आंखों में दर्द
- जोड़ों में दर्द
- उल्टी
- चक्कर आना
- जी मिचलाना
- रेशेज
- प्यास लगना
- मन विचलित सा होना
- कमजोरी
- मसूड़ो में से खून आना
- नाक में से खून आना
- ठंड लगना
बचाव कैसे करें?
अपना और अपने परिवार का डेंगू और इसके नए स्ट्रेन से बचाव सुनिश्चित करना चाहते हैं। तो ऐसे में आपको हाइजीन का खास ध्यान रखना पड़ सकता है। डेंगू जैसी बीमारियां संक्रमण और गंदगी से ही फैलती हैं, ऐसे में साफ-सफाई रखना आवश्यक है। सोते समय आप मच्छरदानी या फिर मॉस्किटो रेपेलेंट लगाकर रखें। पूरी स्लीव्स वाले कपड़े पहने और साथ ही किसी भी लक्षण को मामूली समझने की गलती न करें।
