Dengue Cases In Delhi : दिल्ली में एक बार फिर से बढ़े डेंगू के मामले, जानें कैसे लक्षण दिखने पर जरूरी है जांच और बचाव के उपाय

Dengue Cases In Delhi : दिल्ली में एक बार फिर डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। राजधानी में बढ़ते मरीजों की संख्या ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। आज हम आपको डेंगू और मलेरिया के लक्षण और बचाव के आसान उपाय बताने जा रहे हैं।

Dengue Cases In Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मच्छर जनित रोग यानी डेंगू और मलेरिया ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों में इन रोगों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली में जलभराव की समस्या बढ़ाई है, जिससे मच्छरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में अभी तक डेंगू के 277 मामले और मलेरिया के कुल 124 मामले दर्ज किए गए हैं। इन बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अस्पतालों में कुछ बैड रिजर्व करने का निर्देश भी दिया है। आइए जानते हैं क्या हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव?

dengue Fever in delhi (Photo - Canva)

डेंगू के लक्षण - Symptoms of Dengue In Hindi

  • अचानक तेज बुखार कभी-कभी तापमान 104°F तक हो सकता है। यह अचानक शुरू होता है और 2-7 दिन तक रह सकता है।
  • आंखों के पीछे और सिर में तेज दर्द होता है। यह दर्द सामान्य सिरदर्द से ज्यादा तीव्र होता है।
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द जिसमें खाकर हाथ-पैर, पीठ और शरीर में अत्यधिक दर्द होता है। इसी कारण इसे "ब्रेकबोन फीवर" भी कहा जाता है।
  • त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं। बुखार आने के कुछ दिनों बाद शरीर पर लाल दाने या रैशेज हो सकते हैं। ये निशान चेहरे, हाथों और पैरों पर ज्यादा दिखते हैं।
  • डेंगू बुखार होने पर शरीर में प्लेटलेट काउंट में कमी सबसे गंभीर लक्षण है, क्योंकि डेंगू का वायरस हमारी प्लेटलेट्स पर हमला करता है। जिसके कारण मसूड़ों, नाक या शरीर के अन्य हिस्सों से खून आने लग सकता है।
यह भी पढ़ें - बुखार में चमत्कार से कम नहीं है इस बेल का काढ़ा, वायरल फीवर का है पक्का इलाज

End of Feed