दिल्ली में डेंगू का कहर: अप्रैल में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, डॉक्टर की चेतावनी - 'अब डेंगू मौसमी नहीं, सालभर का खतरा'

Dengue Alert In Delhi: दिल्ली में अप्रैल 2026 में डेंगू के मामलों ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू अब सिर्फ मानसून की बीमारी नहीं रहा। जानिए बढ़ते मामलों की वजह, MCD की कार्रवाई और बचाव के जरूरी उपाय।

Dengue Alert In Delhi: दिल्ली में डेंगू ने इस बार मौसम से पहले ही दस्तक देकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आमतौर पर मानसून के दौरान तेजी से फैलने वाली यह बीमारी अब गर्मियों में भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। अप्रैल 2026 में राजधानी में डेंगू के मामलों (dengue cases in delhi) ने पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बदलता मौसम, अचानक बारिश और बढ़ती गर्मी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बना रहे हैं। यही वजह है कि डेंगू अब सिर्फ सीजनल बीमारी नहीं, बल्कि पूरे साल बना रहने वाला खतरा बनता जा रहा है।

Dengue Alert In Delhi Dengue Cases Record High In April 2026

अप्रैल 2026 में दिल्ली में डेंगू के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए हैं (PC_ Pinterest)

अप्रैल में 52 केस, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा

दिल्ली नगर निगम (MCD) के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 में डेंगू के 52 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा हैं। तुलना करें तो अप्रैल 2025 में 32, 2024 में 35, 2023 में 18 और 2022 में 20 मामले सामने आए थे। जनवरी से अप्रैल तक कुल 107 केस रिपोर्ट हो चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मौसम में हुए बदलाव ने डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों को तेजी से बढ़ने का मौका दिया।

End of Feed