Tips for Weight Loss: आधुनिक युग में लिफ्ट, एस्केलेटर और ट्रेवलेटर की सुविधा जहां हमारे जीवन को आसान बना रही है, वही इनके चलते हमारी शारीरिक गतिविधियों में भी कमी आती जा रही है। लेकिन आपके सफर को काफी आसान बनाने वाली और आपको घंटों के जाम से बचाने वाली दिल्ली मेट्रो अब आपकी फिटनेस की साथी भी बन सकती है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि कैसे दिल्ली मेट्रो के सफर के दौरान आप कैसे अपने वजन को भी कम कर सकते हैं। हालांकि दिल्ली मेट्रो अपनी सुविधाओं के लिए एक अलग पहचान रखती है। लेकिन मेट्रो अब आपकी सेहत को भी प्रमोट कर रहा है, जो यात्रियों के लिए काफी फायदे का सौदा हो सकता है। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से...
दिल्ली मेट्रो ने सीढ़ियों पर लगाए इंडिकेटर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने कई स्टेशनों पर एक खास तरह के इंडिकेटर स्टीकर लगाए हैं। इन स्टीकर पर कैलोरी को लेकर जानकारी दी हुई है। जिससे यात्रियों को समझने में आसानी हो कि कितने कदन चलने से कितनी कैलोरी बर्न कर पा रहे हैं। इसे आप आसान भाषा में कैलोरी काउंटर भी कह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इससे आपको वजन कम करने में मदद के साथ बीमारियों को दूर करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि अभी आपको ये इंडिकेटर मेट्रो के केवल 5 स्टेशनों पर मिलेंगे जिनके नाम राजीव चौक, बाराखंभा रोड, पटेल चौक, सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय सचिवालय हैं।
सीढ़ियां चढ़ने के फायदे
सीढ़ियां चढ़ना केवल एक यात्रा नहीं है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ये न केवल आपको फिजिकल बल्कि मानसिक रूप से भी हेल्दी बना सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे...
हेल्दी रहेगा हार्ट
यदि आप अपनी कार्डियक हेल्थ को दुरुस्त करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास करना चाहिए। इससे आपका ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे आपकी दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
वजन होगा कम
यदि आप रोजाना 300-500 सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो आपको अपनी कैलोरी बर्न करने में काफी मदद मिल सकती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है।
मेंटल हेल्थ मजबूत
जब हम एस्केलेटर यूज करने की जगह सीढ़ियां चढ़ने का काम करते हैं, तो इससे हमारे दिमाग की तरफ एक संकेत जाता है, जो हमारी मेंटल हेल्थ को मजबूत करता है। इसके साथ ही इसमें शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो एक हैप्पी हार्मोन है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
