क्या आपकी गर्दन पर भी हैं काली रेखाएं? ये सिर्फ गंदगी नहीं, हो सकती है दिल-शुगर-फैटी लिवर से जुड़ी गंभीर चेतावनी

Dark Neck Can Be A Sign Of These Diseases: अगर आपकी गर्दन पर काली रेखाएं दिख रही हैं तो इसे सिर्फ गंदगी या टैनिंग न समझें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये शरीर के अंदर चल रही गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और फैटी लिवर का शुरुआती संकेत हो सकता है। जानिए कैसे ये लक्षण हमारे शरीर की अंदरूनी हेल्थ से जुड़े हैं और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी होता है।

Dark Neck Can Be A Sign Of These Diseases: अक्सर लोग गर्दन पर दिखने वाली काली रेखाओं को सफाई की कमी या टैनिंग समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये सिर्फ बाहरी दाग नहीं, बल्कि शरीर के अंदर किसी बड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर आपकी गर्दन के पीछे या किनारों पर गहरी, काली या मोटी रेखाएं दिख रही हैं, तो यह आपके ब्लड शुगर, हार्ट हेल्थ या लिवर की स्थिति से जुड़ा हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

गर्दन पर काली रेखाएं हैं बड़ी चेतावनी

गर्दन पर काली रेखाएं हैं बड़ा संकेत

गर्दन पर काली रेखाएं हैं बड़ा संकेत

डॉक्टर बताते हैं कि गर्दन पर आने वाले काले पैच या रेखाएं आमतौर पर Acanthosis Nigricans नामक कंडीशन का संकेत हो सकती हैं। यह त्वचा का वह बदलाव है जो तब होता है जब शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है। यानी शरीर में मौजूद इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर रहा होता। इससे ब्लड शुगर का लेवल गड़बड़ाने लगता है और इसका असर सबसे पहले गर्दन, बगल या उंगलियों की स्किन पर दिखने लगता है।

End of Feed