Curd Vs Buttermilk: गर्मी में दही खाना ज्यादा फायदेमंद है या छाछ पीना? यहां जानें गर्म मौसम में किससे मिलती है शरीर को ठंडक

Curd Vs Buttermilk Which Is Better: लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि जब गर्मी शरीर को ठंडक देने की बात आती है, तो छाछ पीना ज्यादा लाभकारी होती है या दही खाना। किससे शरीर को मिलती है अधिक ठंडक और फायदे, यहां जानें नियमित सेवन के लिए क्या ज्यादा बेहतर है।

Curd Vs Buttermilk Which Is Better: गर्मियों में जब शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ गट हेल्थ दो दुरुस्त रखने बात आती है, तो इसके लिए दही और छाछ से बेहतर शायद ही कोई बेहतर चीज हो सकती है। इन दोनों को ही गर्मी को मात देने के लिए बेहतरीन फूड माना जाता है। दोनों में ही प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बेहतर इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बने रहना बहुत आवश्यक है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग दही खाना ज्यादा पसंद करते हैं, तो कुछ छाछ पीना। छाछ को दही में ही पानी मिलाकर बनाया जाता है, इसलिए यह पतली होती है। लेकिन दही काफी गाढ़ी होती है। लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि जब गर्मी शरीर को ठंडक देने की बात आती है, तो छाछ पीना ज्यादा लाभकारी होती है या दही खाना। गर्मियों में दोनों में से कौन विकल्प सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होता है? यहां जानें किस फूड से शरीर को मिलती है अधिक ठंडक और फायदे।

Curd Or Buttermilk Which Is Better

Curd Or Buttermilk Which Is Better

गर्मियों में छाछ पिएं या दही खाएं - Curd Or Buttermilk Which Is Better

गर्मियों में आपके लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है और किसे खाने से आपको अधिक फायदे मिलेंगे, ये इस बात निर्भर करता है कि दोनों की तासीर क्या होती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर गर्म होती है। इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। यही कारण है कि बहुत से लोग जो नियमित दही खाते हैं उन्हें चेहरे पर पिंपल और दाने आदि की समस्या होती है। लेकिन जब छाछ के सेवन की बात आती है, तो यह तासीर में ठंडी होती है। भले ही छाछ को दही से ही बनाया जाता है, लेकिन इसमें काफी पीना भी डाला जाता है, इस प्रक्रिया में दही की तासीर संतुलित हो जाती है और छाछ बनने के बाद यह शरीर में गर्मी नहीं बढ़ाती है। बल्कि यह शरीर को ठंडक प्रदान करती है। छाछ कई तरह से दही से अधिक फायदेमंद साबित हो सकती है जैसे,

End of Feed