'अब भी आ रहे कोविड-19 के मामले, नए वेरिएंट की आशंका के चलते अलर्ट पर हैं वैज्ञानिक'

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 18, 2022, 07:02 PM IST

Covid-19 New Variant: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेशनल कोविड टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन ने आईएएनएस को बताया, कोविड अभी भी मानव जाति के लिए नया है, यह वायरस कम समय अवधि में निरंतर विकास दिखा रहा है।

Covid-19 New Variant: कुछ महीनों से कोविड (Covid) की सक्रियता कम होने के बावजूद फ्लू (Flu) के मामलों में हालिया उछाल चिंता का एक नया कारण उभरा है। दो-तीन साल में रेस्पिरेटरी वायरल इन्फेक्शन (Respiratory Viral Infection) के रूप में सबसे अधिक कोविड सामने आया है। चूंकि अधिकांश प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। मास्क (Mask) पहनने और हाथ धोने की आदत खत्म हो गई है। इस वर्ष मौमस में बदलाव से पहले ही फ्लू तेजी से फैल रहा है।

corona variant

कोविड-19 के नए वेरिएंट की आशंका।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेशनल कोविड टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन ने आईएएनएस को बताया, कोविड अभी भी मानव जाति के लिए नया है, यह वायरस कम समय अवधि में निरंतर विकास दिखा रहा है। इसके कई वेरिएंट और रिकॉम्बिनेंट्स सामने आ रहे हैं। ओमिक्रॉन के बाद एक नए वेरिएंट के आने की आशंका से वैज्ञानिक अलर्ट पर हैं।

End of Feed