क्या नवजात बच्चों में भी होती है कब्ज की समस्या? जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2026, 01:15 PM IST

Constipation in Newborn Babies: कब्ज को अक्सर लोग बड़े लोगों की समस्या मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नवजात बच्चों को भी परेशान कर सकती है। आज हम आपको नवजात बच्चों में कब्ज की पहचान के उपाय बताने जा रहे हैं।

Constipation in Newborn Babies: अक्सर लोग मानते हैं कि कब्ज की समस्या केवल बड़े लोगों या वयस्कों में होती है, लेकिन सच यह है कि नवजात शिशु भी इस परेशानी का सामना करते हैं। हालांकि नवजात में कब्ज की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि हर बच्चे की पाचन प्रक्रिया अलग होती है। वहीं बड़े लोगों को कब्ज की जानकारी लग जाती है। लेकिन छोटे बच्चे इस समस्या के बारे में नहीं बता पाते हैं। लेकिन सही जानकारी और समय पर ध्यान देने से इस समस्या को आसानी से समझा और संभाला जा सकता है। आइए जानते हैं नवजात बच्चों में कब्ज की पहचान के उपाय...

constipation in newborn babies

क्या नवजात बच्चों में भी होती है कब्ज की समस्या?

नवजात बच्चों में कब्ज की पहचान कैसे करें?

ऑनलाइन हेल्थ प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यदि आपका बच्चा बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा रहता है, बार-बार उल्टी जैसा लगे, मल बहुत सख्त हो, मल त्याग करते समय दर्द महसूस हो या पेट फूला हुआ लगे, तो बच्चे में यह कब्ज के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा 1-2 दिन तक मल त्याग न करना, मल में खून दिखाई देना कब्ज के संकेत हो सकते हैं।

End of Feed