सर्दियों में क्यों बढ़ जाती हैं ऑर्थोपेडिक समस्याएं, हड्डी-जोड़ की कौन सी दिक्कत करती है सबसे ज्यादा परेशान

Sardiyon mein orthopaedic samasya kyon hoti hai: क्या आपने कभी सोचा है कि सर्दियों का मौसम आते ही घुटने, कमर, गर्दन और कंधों में दर्द क्यों बढ़ जाता है? क्या ठंड सीधे हड्डियों और जोड़ों को नुकसान पहुंचाती है? बता दें कि इस तरह की समस्याओं की बड़ी वजह ठंडा तापमान होता है, जो ऑर्थोपेडिक समस्याओं को ट्रिगर करता है। आज के लिए लेख में जानिए सर्दियों में बढ़ने वाली आम ऑर्थोपेडिक समस्याएं, उनके पीछे का कारण और उनसे बचने के सरल उपाय।

Sardiyon mein orthopaedic samasya kyon hoti hai: जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, बहुत से लोग सबसे पहले जो शिकायत करते हैं, वो है जोड़ों का दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से घुटनों, कमर या कंधों की दिक्कत रहती है, उनके लिए ठंड का मौसम और भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, ठंड सिर्फ मौसम नहीं बदलती, बल्कि हमारे शरीर की मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों पर भी सीधा असर डालती है। यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के सीनियर ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट डॉ. कृथी पलाडुगु के अनुसार (स्पॉर्ट्स मेडिसिन) बताते हैं कि सर्दियों में कुछ खास कारणों से ऑर्थोपेडिक समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं, जिन्हें समझना और समय पर संभालना बेहद जरूरी है। आज हम आपको इनके बारे में विस्तार से बताएंगे....

सर्दियों में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है

सर्दियों में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है (PC - AI)

सर्दियों में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है

डॉ. कृथी की मानें तो ठंड के मौसम में शरीर का तापमान गिरता है, जिसका असर सीधे जोड़ों पर पड़ता है। ठंड के कारण जोड़ों के अंदर मौजूद तरल पदार्थ गाढ़ा हो जाता है, जिससे मूवमेंट में रुकावट आती है। यही वजह है कि सुबह उठते ही घुटनों या उंगलियों में अकड़न महसूस होती है। जिन लोगों को पहले से गठिया या पुरानी चोट की समस्या होती है, उनके लिए यह दर्द और ज्यादा परेशान करने वाला बन जाता है।

End of Feed