Monsoon Health Tips : बरसात का मौसम गर्मी में ठंडक वाली राहत लेकर आता है। लेकिन ये राहत अपने साथ सेहत के लिए आफत भी लेकर आती है। क्योंकि इस समय कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मानसून के मौसम में वातावरण में नमी और गंदगी बढ़ जाती है, जिससे तरह-तरह के बैक्टीरिया और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि सावधानी न बरती जाए तो सेहत को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बरसात में होने वाली आम बीमारियां और उनके बचाव के कारगर घरेलू उपाय।
डेंगू-मलेरिया
बरसात में डेंगू-मलेरिया जैसे रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि इस सीजन में मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। जिससे बचाव के लिए जरूरी है, कि आपके आसपास मच्छरों को आने से रोका जाए। इसके लिए आप अपने आसपास पानी न जमा होने दें, मच्छर दानी और रिपेलेंट आदि का इस्तेमाल करें। घर से बाहर निकलते समय शरीर को ढक कर रखें।
यह भी पढ़ें - बार-बार खांसी-जुकाम की वजह मौसम नहीं, कमजोर इम्यूनिटी! ये 5 देसी सुपरफूड्स बना देंगे मजबूत, डाइट में करें शामिल
टाइफाइड
मानसून के मौसम में टाइफाइड जैसे रोग का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। क्योंकि इस मौसम में पानी में बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। जिससे टाइफाइड रोग होता है। इसके लक्षणों की बात करें तो तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द आदि शामिल हैं। जिससे बचाव के लिए आप पानी को हमेशा उबालकर इस्तेमाल करें और खुले में रखे खाने का सेवन न करें।
स्किन इंफेक्शन
बरसात में आपको त्वचा रोगों का खतरा भी हो सकता है। बरसात का गीलापन आपके लिए फंगल इंफेक्शन जैसे त्वचा रोगों की वजह बन जाता है। जिससे बचाव के लिए आप भीगे हुए कपड़े देर तक न पहनें। शरीर को सूखा और साफ सुथरा रखें और एंटीफंगल पाउडर या क्रीम का इस्तेमाल करें।
