भारत में तेजी से बढ़ रही हैं क्रॉनिक बीमारियां, सबसे ज्यादा शिकार हो रही हैं महिलाएं, लैंसेट रिपोर्ट सामने आई वजह

Chronic Diseases On The Rise In India: लैंसेट की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि भारत में क्रॉनिक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं महिलाएं। हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसे रोग महिलाओं की सेहत बिगाड़ रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि बदलती जीवनशैली, तनाव और खानपान इसकी बड़ी वजह हैं। जानिए इस रिपोर्ट की अहम बातें और महिलाओं के लिए बढ़ते खतरे।

Chronic Diseases On The Rise In India: आजकल अक्सर हम सुनते हैं कि किसी जान-पहचान वाले को अचानक शुगर, हार्ट डिजीज या ब्लड प्रेशर हो गया। ये सिर्फ हमारी सोसायटी की बातें नहीं हैं, बल्कि एक बड़ी हकीकत है। हाल ही में लैंसेट की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में क्रॉनिक बीमारियां यानी लंबी और गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन बीमारियों का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर देखा जा रहा है। चाहे हार्ट डिजीज हो, डायबिटीज हो या कैंसर, महिलाएं इन बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रही हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बदलती जीवनशैली, स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट इसकी सबसे बड़ी वजह हैं। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट की मुख्य बातें और क्यों महिलाओं को इन बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा है।

Chronic Diseases On The Rise In India

Chronic Diseases On The Rise In India

महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में महिलाओं को क्रॉनिक बीमारियों का खतरा पुरुषों की तुलना में ज्यादा है। इसमें डायबिटीज, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी बीमारियां प्रमुख हैं। यह सिर्फ महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ नहीं, बल्कि कम उम्र की महिलाओं को भी प्रभावित कर रही हैं।

End of Feed