Chhath Puja 2022 fasting tips: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2022) का शनिवार (29 अक्टूबर) को दूसरा दिन यानी खरना है। खरना के दिन महिलाएं सूर्यास्त के बाद अगले 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महिलाएं अपना व्रत खोलती है। 36 घंटे तक भूखे और प्यासे रहने से शरीर की एनर्जी खत्म हो सकती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में व्रत के दौरान आप कुछ खास टिप्स (Chhath Puja Fasting Tips) को फॉलो कर सकते हैं।
Chhath Puja
छठ पूजा में 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखने के कारण शरीर में एनर्जी नहीं होती है। इस कारण व्यक्ति को बातचीत भी कम करनी चाहिए। दरअसल बात करने के दौरान शरीर की एनर्जी खर्च होती है। ऐसे में कमजोरी का खतरा हो सकता है। उपवास की अवधि के दौरान आप केवल पूजा पाठ और भगवान की भक्ति में ही ध्यान लगाएं। वहीं, दिवाली की तरह ही छठ पूजा में भी साफ सफाई का विशेष महत्व होता है। पूजा में शामिल होने से पहले आप अपने हाथ और पैर जरूर धो लें।
ताजा सामग्री से बनाएं प्रसाद
छठ पूजा में प्रसाद बनाते वक्त ध्यान रखें कि इसमें ताजा सामग्री यानी आटा, घी का उपयोग है। इसके अलावा प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले फल और सब्जियों को पहले पानी से अच्छी तरह से धो लें। यहां ध्यान दें कि फल और सब्जी को बहते हुए पानी में धोना चाहिए। वहीं, व्रत रखने वाली महिलाओं ऐसी जगह खड़े हो जहां उन्हें गर्मी न लगे। इसके अलावा धूप में भी न निकलें। ऐसा करने से तबीयत बिगडने का खतरा बड़ जाता है। इसके अलावा पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को भी अच्छी तरह से धो लें।
चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार में सात्विक भोजन करना चाहिए। प्याज, लहसुन और मसालों के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं, इस त्योहार में मांस, अंडे और शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
