How Can BP Patient Keep Navratri Fast In Hindi: कुछ ही दिनों में नवरात्रि के पावन त्योहार की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान ज्यादातर लोग चैत्र नवरात्रि 2025 में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-आराधना करेंगे। नवरात्रि में व्रत रखना भक्ति का प्रतीक है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर (BP) के मरीजों के लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्रत के दौरान गलत खान-पान से BP बढ़ने का खतरा रहता है।
How Can BP Patient Keep Navratri Fast In Hindi
लेकिन इसमें घबराने की बात नहीं है। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो हाई BP के मरीज भी बिना किसी दिक्कत के नवरात्रि का व्रत रख सकते हैं। अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं और नवरात्रि में व्रत रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि इस दौरान आपको क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए और कैसे BP को मैनेज रखा जा सकता है।
व्रत में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आसान टिप्स - How To Manage Blood Pressure During Navratri Fast Tips In Hindi
सेंधा नमक का इस्तेमाल करें
साधारण नमक की बजाय सेंधा नमक का उपयोग करें क्योंकि इसमें सोडियम कम होता है। इससे BP बढ़ने की संभावना कम रहती है।
पानी खूब पिएं
व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें। पर्याप्त पानी पीने से डिहाइड्रेशन नहीं होगा और BP नियंत्रित रहेगा। नारियल पानी और नींबू पानी भी अच्छे विकल्प हैं।
थोड़ा-थोड़ा खाएं
व्रत में एक बार में ज्यादा न खाएं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिनभर फल और हल्का भोजन लें ताकि BP स्थिर रहे।
तनाव कम करें
नवरात्रि में पूजा-पाठ के साथ ध्यान और योग को दिनचर्या में शामिल करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी और BP काबू में रहेगा।
हाई BP के मरीज नवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं - What BP Patient Can Eat In Navratri Fast In Hindi
- फल और ड्राई फ्रूट्स: सेब, केला, पपीता, अनार जैसे फल खा सकते हैं। मखाना, अखरोट और बादाम भी पोषक होते हैं।
- साबूदाना और कुट्टू के पकवान: साबूदाना खिचड़ी और कुट्टू के आटे की रोटियां बनाकर खा सकते हैं। ये हल्के और पचने में आसान होते हैं।
- दूध और दही: कैल्शियम से भरपूर फूड्स BP को बैलेंस रखते हैं।
- भुने हुए मखाने: हल्के और पोषण से भरपूर मखाने नाश्ते में शामिल करें।
हाई BP के मरीज नवरात्रि व्रत में क्या न खाएं - What BP Patient Should Avoid In Navratri Fast In Hindi
- तला-भुना और मसालेदार खाने से BP बढ़ सकता है।
- पैक्ड फूड और जंक फूड में सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स अधिक होते हैं जो BP के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
- कैफीन और चीनी युक्त ड्रिंक्स से भी BP बढ़ सकता है।
- बीपी के मरीज व्रत में रखें इन बातों का ध्यान
- नियमित रूप से BP चेक करें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयां लेना न भूलें।
अगर सिर दर्द, चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत आराम करें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
