कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद CDSCO ने कहा- 'अब कोई दवा बिना जांच बाज़ार में नहीं जाएगी,ड्रग कंट्रोलर होंगे सख्त'

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दूषित कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद सरकार सख्त, CDSCO ने दवा कंपनियों को कच्चा माल और दवा की हर बैच की कड़ाई से जाँच करने और भरोसेमंद सप्लायर से ही खरीद करने का आदेश दिया।

मध्य प्रदेश में दूषित कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद सरकार सख्त हो गई है। CDSCO ने दवा कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे कच्चे माल, तैयार दवा और सहायक पदार्थों की हर बैच की कड़ाई से जाँच करें। केवल भरोसेमंद सप्लायर से ही सामग्री खरीदें और राज्य ड्रग कंट्रोलर लगातार कंपनियों की निगरानी करें।

COUGH SYRUP

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

देश में बच्चों की जान लेने वाले दूषित कफ सिरप के मामले ने सरकार को सख्त कर दिया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ड्रग कंट्रोलरों को निर्देश जारी किया है कि दवा कंपनियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

End of Feed