हेल्थ

चाय-कॉफी छोड़ रोज सुबह पी लें ये आयुर्वेदिक काढ़ा, मोम की तरह पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी

Homemade Weight Loss Drink : रोज सुबह उठकर चाय-कॉफी भला कौन नहीं पीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट चाय-कॉफी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। वहीं यदि आप अपने वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो आपको हमारी बताई ये आयुर्वेदिक ड्रिंक ट्राई करनी चाहिए।

Image

Homemade weight loss drink

Homemade Weight Loss Drink : आज तेजी से बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण बढ़ता हुआ वजन लोगों की बड़ी समस्या बनता जा रहा है। वहीं आज लोग अपने दिन की शुरुआत चाय-कॉफी जैसी ड्रिंक के साथ करते हैं। जो न केवल गैस, एसिडिटी बल्कि फैट स्टोरेज का कारण भी बनती हैं। यदि आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो आपको सुबह की चाय-कॉफी छोड़कर आयुर्वेदिक काढ़ा ट्राई करना चाहिए। जी हां आज हम आपको एक ऐसा आयुर्वेदिक काढ़ा बताने जा रहे हैं, जो आपकी डाइट में शामिल होकर आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकता है। यह काढ़ा न सिर्फ आपकी वेट लॉस में मदद करेगा बल्कि ये आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है।

आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

आयुर्वेद में कई तरह के काढ़े का जिक्र देखने को मिलता है। जिनके अपने-अपने लाभ होते हैं। वहीं आज हम आपको एक ऐसा काढ़ा बताने जा रहे हैं, जिसे रोज सुबह खाली पेट पीने से आपका बढ़ा हुआ वजन तेजी से कम होने लगेगा। इस काढ़े को तैयार करने की सभी चीजें आपको आसानी से घर में ही मिल जाएंगी।

  • दालचीनी (Cinnamon): दालचीनी फैट को काटने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
  • सौंफ (Fennel Seeds): सौंफ हमारे पाचन में सुधार करती है और ब्लोटिंग कम करती है।
  • अदरक (Ginger): अदरक के थर्मोजेनिक गुण स्टोर फैट को जल्दी बर्न करने में मदद करते हैं।
  • हल्दी (Turmeric): हल्दी शरीर को डिटॉक्स करती है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है।
  • तुलसी और गिलोय: तुलसी और गिलोय दोनों ही इम्युनिटी बढ़ाने और संक्रमण से बचाने में कारगर हैं।

कैसे बनाएं आयुर्वेदिक काढ़ा

इस काढ़े को तैयार करने के लिए आप 2 कप पानी एक पैन में लें। इस पानी में 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 1/2 चम्मच सौंफ, 1 इंच टुकड़ा अदरक को कूटकर, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 इंच गिलोय का टुकड़ा और 4 पत्ते तुलसी के डाल दें। अब इस पानी को आप आधा रह जाने तक अच्छे से उबालें। इसके बाद इसे छानकर गुनगुना पिएं। इसमें आप स्वाद के लिए 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article