घुटनों का दर्द आज सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं रही है। जी हां पहले बुजुर्गों की बीमारी समझे जाने वाला ये रोग आज युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि जिसने लोगों को काफी सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। Finland की University of Oulu की एक स्टडी में पाया गया कि 30 साल के बाद लोगों में घुटनों के दर्द की समस्या देखी जा रही है। जिसके शुरुआती बदलाव—जैसे कि हल्के कार्टिलेज डिफेक्ट्स और छोटे बोन प्रॉब्लम के रूप में पहचान में आ रहे हैं। आइए जानते हैं कम उम्र में घुटनों के दर्द के कारण और बचाव के उपाय
घुटनों में दर्द के कारण - Causes of Knee Pain
ज्यादा वजन
शोध के मुताबिक कम उम्र में घुटनों में दर्द का सबसे बड़ा कारण वजन का बढ़ना है। जिसमें हमारे घुटनों पर अतिरिक्त दवाब आता है। जिससे घुटनों का कार्टिलेज घिसने लगता है जो धीरे-धीरे दर्द की वजह बन जाता है।
कमजोर मांसपेशियां
आज लोगों में कुछ जरूरी मांसपेशियां काफी कमजोर नजर आ रही हैं। जैसे क्वाड्रिसेप्स (quadriceps), हैमस्ट्रिंग्स (hamstrings), और काफ की मांसपेशियां कमजोर हो जाएं तो घुटनों पर दवाब बढ़ता है, जो दर्द की वजह बना सकता है।
लंबी सिटिंग
ऑफिस के काम के चलते लोगों की आज सिटिंग काफी लंबी होती जा रही है, जो मोटापा की एक बड़ी वजह है। इसके अलावा लंबी सिटिंग के कारण कम चलने फिरने से हमारे घुटनों का मूवमेंट नहीं होता है, जिससे इनमें दर्द की समस्या हो सकती है।
घुटनों में दर्द से बचाव के उपाय - Knee Pain Prevention Tips
- घुटनों की सेहत का ख्याल रखने और दर्द से बचाव के लिए आपको अपने वजन को कंट्रोल में बनाए रखना चाहिए।
- इसके अलावा आपको लोअर बॉडी की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। जिससे आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सके। इससे भी घुटनों के दर्द से बचाव होगा।
- लंबी सिटिंग से बचें इसके लिए हर घंटे 5 मिनट की वॉक जरूर करें, इससे जोड़ों को आराम मिलेगा।
- अपने लिए आरामदायक फुटवीयर का चुनाव करें, वही ज्यादा ऊंची हील के जूते आदि न पहनें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
