दुबले-पतले हैं, फिर भी हो सकता है फैटी लिवर! डॉ. एसके सरीन से जानें बचाव का तरीका

2024 में प्रकाशित दिल्ली के एक सर्वे में 6200 लोगों की जांच की गई थी। इसमें ऐसे लोग भी मिले जो देखने में पतले-दुबले थे, लेकिन उनके लिवर में फैट जमा था।

Times Network India Health Summit & Awards 2026: लिवर की बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य के लिए चुनौती बन रही हैं। आमतौर पर माना जाता है कि फैटी लिवर की समस्या मोटापे से ग्रस्त लोगों को होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। पतले-दुबले दिखने वाले लोगों को भी फैटी लिवर हो सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने Times Network India Health Summit & Awards 2026 में खास बातचीत के दौरान लिवर की सेहत से जुड़े कई अहम पहलुओं पर चर्चा की।

Dr Sk Sarin

बेहद आसान है लिवर को स्वस्थ रखना, मान कर देखें डॉ. एसके सरीन की ये बातें

दुबले-पतले लोगों को भी फैटी लिवर का खतरा

डॉ. सरीन ने बताया कि साल 2024 में प्रकाशित दिल्ली के एक सर्वे में 6200 लोगों की जांच की गई थी। इसमें ऐसे लोग भी मिले जो देखने में पतले-दुबले थे, लेकिन उनके लिवर में फैट जमा था। उन्होंने कहा कि शरीर का वजन सामान्य होने का मतलब यह नहीं है कि लिवर पूरी तरह स्वस्थ है। डॉ. सरीन के मुताबिक, लिवर में फैट जमा होने की समस्या आम है और उन्होंने बातचीत में दावा किया कि भारत में करीब 40 फीसदी लोगों के लिवर में फैट हो सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपने जन्मदिन पर कम से कम एक बार लिवर की सेहत की जांच कराने पर विचार करें।

End of Feed