Rose Water: मानूसन (Monsoon) आने के साथ ही कई सारी बीमारियां भी आ जाती हैं। मानसून में आमतौर पर आई फ्लू (Eye Flu) सबसे कॉमन बीमारी है। हर साल इस बीमारी से कई सारे लोग प्रभावित होते हैं। इस साल भी इस बीमारी से कई लोग पीड़ित हो रहे हैं, जिनमें खासतौर से बच्चे शामिल हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इसका संक्रमण काफी तेजी से देखने को मिल रहा है। इस बीमारी से सही होने के लिए कुछ लोग जहां डॉक्टरों की मदद लेते हैं, तो कुछ लोग घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। आई फ्लू से सही होने के लिए कुछ लोग घरेलू उपाय के तौर पर गुलाब जल (Rose Water) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या आई फ्लू होने (Eye Flu Cases in India) पर आंखों पर गुलाब जल (Gulab Jal) डालना कितना सुरक्षित होता है।
Eye Flu: आई फ्लू होने पर कर सकते हैं गुलाब जल का इस्तेमाल?
गुलाब जल एक सुगंधित पानी है जो गुलाब की पंखुड़ियों को उबलते पानी में डुबोकर बनाया जाता है। इसका उपयोग इत्र के रूप में या खाना पकाने के लिए, या चेहरा साफ करने के लिए किया जाता है। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल कई लोग आंखों में डालने के लिए भी करते हैं। आंखों में किसी तरह की परेशानी होने पर लोग गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल गुलाब जल एक प्राकृतिक उपचार है, जो काम करता है। गुलाब जल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो इन्फेक्शन पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं।
आई फ्लू होने पर नहीं करना चाहिए गुलाब जल का इस्तेमाल- डॉक्टरलेकिन क्या आई फ्लू होने पर आंखों में गुलाब जल डालने से आराम मिलता है? कई लोग आई फ्लू होने पर गुलाब जल को डालते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। दरअसल आंखों के डॉक्टरों के मुताबिक आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस बेहद गंभीर बीमारी है और उस दौरान आंखों में गुलाब जल का इस्तेमाल करना बिलकुल भी सही नहीं है। डॉक्टर्स का कहना है कि आंखें किसी भी इंसान की सबसे खास होती हैं, इसलिए आई फ्लू होने पर गुलाब जल की बजाए डॉक्टर को दिखाने बाद उनकी ओर से दी बताई गई आई ड्रॉप ही आंखों में डालनी चाहिए। ऐसे में गुलाब जल का इस्तेमाल करने की सलाह डॉक्टर नहीं देते।
हालांकि आप आंखों में गुलाब जल का इस्तेमाल आंखों में फंसी गंदगी और धूल के कणों को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इसके अलााव आंखों की ड्राईनेस कम करने के लिए भी आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आंखों की थकान और जलन को कम करने के लिए आप गुलाब जल डाल सकते हैं। लेकिन आपको ये याद रहे कि आपको गुलाब जल की महज 2 बूंदें ही आंखों में डालनी चाहिए।
