लिफ्ट में सिर्फ 30 सेकंड.. क्या इतने में भी मच्छर काट सकता है? डॉक्टर से जानिए कैसे बढ़ सकता है डेंगू या चिकनगुनिया

Mosquito Bite In Lift: क्या आपने कभी सोचा है कि लिफ्ट में 30 सेकंड रुकने से भी मच्छर काट सकता है और इतने कम समय में डेंगू या चिकनगुनिया फैल सकता है? चलिए डॉक्टर से जानते हैं लिफ्ट में भी मच्छर कैसे बना सकते हैं बीमार।

Mosquito Bite In Lift: लिफ्ट में सफर आमतौर पर 20-30 सेकंड का ही होता है। इसलिए ज्यादातर लोग मान लेते हैं कि इतनी देर में मच्छर के काटने का सवाल ही नहीं उठता। लेकिन क्या यह सोच सही है? बारिश के मौसम में जब डेंगू और चिकनगुनिया के मामले बढ़ने लगते हैं, तब यह छोटी-सी गलतफहमी भी परेशानी की वजह बन सकती है। अगर लिफ्ट, ऑफिस के कॉरिडोर या अपार्टमेंट की लॉबी में पहले से संक्रमित एडीज मच्छर मौजूद है, तो कुछ सेकंड का संपर्क भी काटने के लिए काफी हो सकता है।

Mosquito Bite In Lift

लिफ्ट में भी कैसे फैल सकता है डेंगू-चिकनगुनिया

हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि हर मच्छर के काटने से डेंगू या चिकनगुनिया हो जाएगा। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के कंसल्टेंट फिजिशियन एवं इंफेक्शियस डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ. हरि किशन बोरुगु बताते हैं कि इस विषय को लेकर लोगों के बीच कई गलत धारणाएं हैं। आइए समझते हैं कि इसके पीछे का विज्ञान क्या कहता है।

End of Feed