What Is Camp Hill Virus In Hindi: आपने खतरनाक और जानलेवा निपाह वायरस का नाम तो सुना ही होगा, और शायद हेंड्रा का भी सुना हो। हाल ही में इन घातक वायरसों के ही परिवार के एक और खतरनाक वायरस की पहचान हुई, जिसका नाम है, कैंप हिल वायरस। ये वायरस हेनिपावायरस परिवार से आता है, जिसकी पहचान ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने की है। ये खतरनाक जानलेवा वायरस उत्तरी अमेरिका में पाया गया है, जो इस क्षेत्र में पहली बार है। शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि उन्होंने अलबामा राज्य के टालापोसा काउंटी के कैंप हिल कस्बे के पास छछूंदरों की प्रजाति के एक जीव (Blarina Brevicauda) में इस वायरस को पाया है। इसी वजह से इसका नाम कैंप हिस वायरस रखा गया है।
What Is Camp Hill Virus In Hindi
कैंप हिल वायरस क्या है (What Is Camp Hill Virus In Hindi)
कैंप हिल वायरस हेनिपावायरस परिवार का हिस्सा है, जिसमें घातक निपाह और हेंड्रा वायरस भी शामिल हैं। ये वायरस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सबसे बड़े महामारी के खतरों में से एक हैं। इस वायरस की मृत्यु दर काफी अधिक बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इससे संक्रमित होने वाले 70 प्रतिशत लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि एक ही परिवार का सदस्य होने के बावजूद, कैंप हिल वायरस जेनेटिक रूप से दोनों से काफी अलग है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि इस तरह का नया वायरस पूरी मानव जाति के लिए खतरा हो सकता है।
कितना खतरनाक है कैंप हिल वायरस (How Dangerous Is Camp Hill Virus)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हेनिपावायरस को बीमार करने वायरसों में सबसे अधिक प्राथमिकता देता है। इसे ग्लोबल पब्लिक हेल्थ के लिए एक बड़ा खतरा मानता है। इसकी कोई वैक्सीन नहीं है। पहले माना जाता था कि कैंप हिल वायरस केवल ऑस्ट्रेलियाई फल खाने वाले चमगादड़ों से फैलता है, लेकिन उत्तरी अमेरिका के छछूंदरों की एक प्रजाति में इसका पाया जाना बताता है कि वायरस पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से फैल सकता है।
हालांकि, अभी इंसानों में इस वायरस की पुष्टि की जानकारी नहीं मिली है। इसके पहले कैंप हिल वायरस के सबसे करीबी हेनिपावायरस जो मनुष्यों में फैला था, वह लांग्या वायरस है। 2018 से 2021 के बीच, इस वायरस ने चीन में 35 लोगों को प्रभावित किया था, जिसमें बुखार, खांसी और थकावट जैसे लक्षण दिखाई दिए। कुछ मामलों में, इसने लीवर और किडनी को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, इससे कोई मौत दर्ज नहीं की गई।
कैंप हिल वायरस के लक्षण क्या हैं (Symptoms Of Camp Hill Virus In Hindi)
नए वायरस ने अभी तक किसी इंसान को संक्रमित नहीं किया है, इसलिए इसके बारे में बहुत कम जानकारी है, लेकिन हेनिपावायरस परिवार के बाकी वायरस की तरह ये भी रीढ़ की हड्डी और दिमाग की सूजन, सांस संबंधी दिक्कतें, किडनी फेलियर और लिवर की समस्याओं के कारण हो सकता है।
