घर बैठे करना है वेट लॉस तो ट्राई करें ये कैफीन फ्री चाय, बिना मेहनत तेजी से होगा कम होगा वजन

Weight Loss Tea Without Caffeine: यदि आप वेट लॉस के लिए किसी हेल्दी उपाय की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी कैफीन फ्री चाय के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे तैयार होगी ये चाय और क्या हैं इसके फायदे?

दिन की शुरुआत चाय के साथ हो जाए तो मजा आ जाए, ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय में मौजूद कैफीन आपकी सेहत के लिए काफी खराब साबित होता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट इससे बचने के लिए आपको हर्बल टी पीने की सलाह देते हैं। वहीं यदि आपका वजन बढ़ गया है और इसे कम करने के लिए आपने तमाम तरह के उपाय करके देख लिए हैं तो आज हम आपको इसके लिए एक कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताएंगे जिसे पीने से न केवल आपका वजन तेजी से कम होगा, बल्कि इसमें कैफीन की मात्रा भी नहीं होती है। इसलिए यह आपकी सेहत के लिए किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

caffeine free tea for weight loss

वेट लॉस के लिए कैफीन फ्री चाय कैसे बनाएं? (How To Make Caffeine Free Tea for Weight Loss In Hindi)

इसके लिए सबसे पहले आप 2 कप पानी लेकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। अब इसमें 1 इंच अदरक के टुकड़े को कूटकर डाल दें। इसके बाद इसमें 2-4 लौंग और काली मिर्च भी कूटकर मिला दें। इसके साथ ही इसमें 2 इंच दालचीनी का टुकडा भी तोड़कर मिला दें। अब इस पानी को आधा रह जाने तक उबालें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स कर दें। आप इसमें पीने से पहले 1 चम्मच शहद भी स्वाद के लिए डाल सकते हैं।

End of Feed