रात में सोते समय पैरों के तलवों में होती है जलन, तो सिर्फ थकान नहीं पित्त दोष बढ़ने का है संकेत

Burning Feet At Night Causes : क्या आपने रात में सोते समय अक्सर पैरों में जलन महसूस की है। यदि हां तो ये सिर्फ थकान के कारण नहीं है। क्योंकि इस जलन को ज्यादातर लोग केवल थकान मान लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे शरीर में पित्त बढ़ने से ऐसा होता है।

Burning Feet At Night Causes : अक्सर रात के समय कई लोगों को पैरों के तलवों में जलन महसूस होती है। कुछ लोग इसे सिर्फ थकान या गर्म मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर में पित्त दोष बढ़ने का संकेत है। जब शरीर में पित्त बढ़ जाता है, तो वह निचले अंगों यानी पैरों में जलन पैदा करता है।आधुनिक दृष्टि से देखें तो डायबिटीज के कारण नसों की कमजोरी, विटामिन बी12 या आयरन की कमी, लंबे समय तक खड़े रहना, गलत जूते पहनना या मानसिक तनाव जैसी वजहें भी पैरों की जलन का कारण बनती हैं। इसके लक्षणों में तलवों में चुभन, जलन, रात में गर्मी बढ़ना, पैर भारी लगना या सुन्न पड़ना शामिल हैं।

burning feet at night

आयुर्वेद में इसका मुख्य कारण पित्त दोष है, जबकि सहायक वात दोष को बताया गया है। इसलिए इलाज में ठंडक देने वाले, शांत करने वाले और वात-पित्त संतुलित करने वाले उपाय सबसे उपयोगी माने जाते हैं।

End of Feed