49 साल बाद सुलझा एक्टर ब्रूस ली की मौत का रहस्य! रिसर्च में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 19, 2022, 05:56 PM IST

Bruce Lee Death Reason: मार्शल आर्ट्स के लेजेंड ब्रूस ली का साल 1973 में निधन हो गया था। 49 साल बाद भी एक्टर की मौत एक रहस्य बनी हुई है। अब एक ताजा रिसर्च में ब्रूस ली की मौत की असली वजह सामने आने का दावा किया गया है। जानिए किस कारण हुई ब्रूस ली की मौत।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रूस ली की साल 1973 में मौत हो गई थी।
  • 49 साल के बाद भी ब्रूस ली की मौत रहस्य बनी है।
  • एक रिसर्च में ब्रूस ली की मौत का कारण बताया है।

Bruce Lee Death Reason: एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ब्रूस ली को मार्शल आर्ट्स का सरताज माना जाता है। ब्रूस ली ने 50, 60 के दशक में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और एक्शन से लाखों फैंस बनाए। 20 जुलाई 1973 को अचानक उनका निधन हो गया। इसे मार्शल आर्ट्स के इतिहास में एक काला दिन भी माना जाता है। 49 साल बाद भी ब्रूस ली की मौत एक रहस्य बनी हुई है। अब एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि ब्रूस ली की मौत का रहस्य सुलझा लिया गया है।

Bruce-Lee

Bruce Lee

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रूस ली के सिर में तेज दर्द हुआ था। उनके दोस्त ने एक दवाई दी थी। इस दवाई से उनके दिमाग का साइज 13 फीसदी बढ़ गया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। एक्टर की पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर का दिमाग 1,575 ग्राम तक सूज गया था। ये औसत 1,400 ग्राम से काफी ज्यादा था। रिसर्च के मुताबिक दवाइयों के बहुत ज्यादा रिएक्शन के कारण उनकी मौत हो गई थी। वेबसाइट इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक एक नई रिसर्च में दावा किया है कि हायपोनाट्रेमिया के कारण उनके दिमाग में सूझन आ गई थी।

End of Feed