ब्रेस्ट फीडिंग वीक: स्तनपान कराने वाली महिलाएं इन चीजों से करें परहेज, शिशु की सेहत के लिए बरतें ये सावधानी

ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली मां को क्या नहीं खाना चाहिए - ये जानना बहुत जरूरी है। इस जानकारी के अभाव में अक्सर नई माताएं गलत खानपान करती हैं जिसका प्रभाव शिशु के नन्हे से पेट पर दिखता है। यहां जानें स्तनपान कराने वाली मां को क्या नहीं खाना चाहिए और क्या परहेज करना चाहिए।

ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली मां को क्या नहीं खाना चाहिए - ब्रेस्ट फीडिंग वीक (1-7 अगस्त) जारी है। स्तनपान कराने वाली माताओं को अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उनका भोजन शिशु के स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। कुछ खाद्य पदार्थ मां के लिए हानि रहित हो सकते हैं, लेकिन दूध के माध्यम से शिशु तक पहुंचने पर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय इस बारे में जानकारी के साथ ही सलाह भी देता है।

breastfeeding karane wali maa ko kya nahi khana chahiye

ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली मां को क्या खाएं, क्या नहीं (iStock)

आजकल सिंथेटिक मिल्क की मार्केटिंग की वजह से कई महिलाएं अपने नवजात शिशु को मां का दूध पिलाने से हिचकती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम पोषण है, जो उसे जीवनभर स्वास्थ्य और ताकत प्रदान करता है। यह न केवल शिशुओं बल्कि ब्रेस्ट फीड कराने वाली माताओं के लिए भी वरदान की तरह होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि स्तनपान कराने वाली माताओं को अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उनका भोजन शिशु के स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है।

End of Feed