Breast Pump को कैसे यूज करें, इस आसान तरीके से बच्चे के लिए मां स्टोर कर सकती है ब्रेस्ट मिल्क

breast pump kaise use kare in hindi (ब्रेस्ट पंप कैसे यूज किया जाता है): छोटे से बच्चे को गोद में लेने के बाद नई मां की सबसे बड़ी चिंता उसे ब्रेस्ट फीड कराने को लेकर होती है। ऐसे में मदर्स की मदद के लिए ब्रेस्ट पंप काम आ सकते हैं। यहां जानें क्या है ब्रेस्ट पंप और इसे कैसे यूज किया जाता है।

breast pump kaise use kare in hindi (ब्रेस्ट पंप कैसे यूज किया जाता है): मां और बच्चे के बीच का रिश्ता सबसे प्यारा और गहरा होता है। इस रिश्ते की पहली कड़ी होता है मां का दूध, जो न केवल बच्चे को पोषण देता है, बल्कि उसे मां के प्यार और सुरक्षा का भी एहसास कराता है। लेकिन कभी-कभी हालात ऐसे बन जाते हैं जब मां चाहकर भी अपने बच्चे को खुद दूध नहीं पिला पाती। ऐसे समय में ब्रेस्ट पंप सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि मां की ममता का एक जरिया बन जाता है। इसकी मदद से मां अपना दूध निकालकर बोतल में स्टोर कर सकती है और बच्चे को बाद में पिला सकती है। यह खास तौर पर कामकाजी महिलाओं, बीमार मां या समय से पहले जन्मे बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल सही तरीके से और सावधानी के साथ करना जरूरी है, ताकि मां और बच्चे दोनों को इसका पूरा फायदा मिल सके।

breast pump kaise use karein, breast pump image

ब्रेस्ट पंप कैसे यूज किया जाता है (iStock)

ब्रेस्ट पंप के क्या फायदे हैं

नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक के अनुसार, ब्रेस्ट पंप कुछ खास परिस्थितियों में माताओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। सबसे पहले, यह कामकाजी महिलाओं के लिए एक उपयोगी समाधान है, क्योंकि वे इससे अपना दूध निकालकर स्टोर कर सकती हैं और बच्चे को समय पर दूध मिल पाता है। दूसरा, प्रीमेच्योर शिशुओं के लिए भी यह बहुत सहायक होता है, क्योंकि ऐसे बच्चों को स्तनपान करना नहीं आता या वे दूध ठीक से नहीं पी पाते। साथ ही, अगर बच्चा किसी बीमारी जैसे पीलिया के कारण अस्पताल में भर्ती हो, तो मां ब्रेस्ट पंप के जरिए दूध निकालकर शिशु को दे सकती है।

End of Feed