भारत में हर साल ब्रेन ट्यूमर की चपेट में आते हैं 40 हजार से ज्यादा लोग, सिरदर्द को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

Brain Tumor In India: हर साल दुनियाभर में 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य बीमारी के प्रति लोगों के बीच जागरूकता लाना और खतरे को कम करना है। जागरूकता की कमी की वजह से देश में भी हर साल 40,000 से ज्यादा लोग ब्रेन ट्यूमर की चपेट में आ रहे हैं। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आपको बता दें कि हम भारतीयों की कुछ आम गलतियां इस बीमारी को बढ़ाने में अधिक योगदान देती हैं। चलिए आज इनके बारे में विस्तार से जानते हैं..

Brain Tumor In India: हम भारतीयों की एक आदत होती है छोटी-मोटी तकलीफों को नजरअंदाज करना। खासकर सिरदर्द को तो हम चाय की चुस्की या पेनकिलर की गोली से टाल देते हैं। ऑफिस का तनाव हो या नींद की कमी, हम हर सिरदर्द को थकान का नतीजा मान लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ये सिरदर्द बार-बार हो रहा है, दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है या इसके साथ कुछ और लक्षण भी हैं तो ये कोई सामान्य दर्द नहीं बल्कि ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है?

Brain Tumor In India

Brain Tumor In India

डॉ. आनंद बालासुब्रमण्यम, जो अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख (HOD) हैं, कहते हैं कि “हर साल भारत में 40,000 से ज्यादा ब्रेन ट्यूमर के केस सामने आते हैं, लेकिन लोगों को तब तक इसका अंदाज़ा नहीं होता जब तक दिक्कत बढ़ न जाए।” इसलिए जरूरी है कि हम सिरदर्द और ब्रेन हेल्थ को हल्के में न लें और समय पर सही कदम उठाएं।

End of Feed