Turmeric Milk Benefits In Hindi : दूध को धरती पर मौजूद सबसे हेल्दी चीजों में से एक माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों में दूध से एलर्जी भी देखने को मिलती है। अगर एलर्जी वाले लोगों को छाड़ दें तो हमेशा यह सलाह द जाती है कि नियमित एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर फौलाद की तरह मजबूत बनाता है। आपको बता दें कि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, विटामिन बी, डी आदि बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर के ढांचे को बुढ़ापे तक खड़ा रखता है।
Turmeric Milk Benefits In Hindi
लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप दूध में चुटकी भर हल्दी मिला लें, तो इसके स्वास्थ्य लाभ कई गुणा अधिक बढ जाते हैं। यह सेहत के लिए और भी अधिक लाभकारी बन जाता है। इसे गोल्डन मिल्क कहा जाता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठौड़ ने सोशल हल्दी वाला दूध पीने के चमत्कारी फायदे शेयर किए हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
हल्दी वाला दूध पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Turmeric Milk In Hindi
डॉ. चैतली की मानें तो गोल्डन मिल्क या हल्दी दूध बहुत ही प्राचीन और दूध पीने का पॉपुलर तरीका है, जो हमारे दादा-दादी हमें खांसी और सर्दी होने पर देते हैं। वास्तव में, यह सिर्फ खांसी और सर्दी होने पर ही नहीं लिया जा सकता है, बल्कि जब भी आपको एलर्जी या इम्यूनिटी कमजोर महसूस होती है, तो आप खुद को बेहतर बनाने के लिए इस कॉम्बिनेशन का सेवन कर सकते हैं।
यह पित्ती जैसी बीमारियां, एक त्वचा रोग की ऐसी स्थिति में भी यह दूध पी सकते हैं, जिसमें आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ खाने के बाद त्वचा पर चकत्ते हो जाते हैं जो आपके या आपके शरीर के प्रकार के अनुरूप नहीं होते हैं! इसका सेवन करने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे जैसे,
- रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होगा
- त्वचा संबंधी विकारों को रोकने में मदद मिलेगी
- एलर्जी को रोकने और इसके प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी
- कैंसर जैसे गंभीर रोगों के विकास का खतरा कम होगा
- एलर्जिक राइनाइटिस के उपचार में मदद करेगा
- एलर्जी और त्वचा रोग रोगों से छुटकारा दिलाएगा
- पित्ती को शांत करे
- खांसी और सर्दी कम करेगा।
हल्दी वाला दूध कैसे पिएं - How To Drink Turmeric Milk In Hindi
एक कप गाय का दूध उबालें, इसमें कच्ची हल्दी + ताजी अदरक को कूटकर डालें। सूखी अदरक, दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा और काली मिर्च डालें। उसके बाद इसे 5 मिनट तक उबालें। इसे छान लें और उसके बाद इसका आनंद लें।
