Blood Rich Food: आजकल खराब ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) एक बहुत ही आम समस्या है। दिल (Heart) और शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खून (Blood) बहुत जरूरी होता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी (Anaemia) होगी, तो आप कमजोर होने के साथ कई बीमारियों के शिकार भी हो जाएंगे। साथ ही शरीर में खून की कमी होने पर मौत भी हो सकती है। खून की कमी होने पर खासतौर से उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में खून की कमी पूरी हो सके। आज इसी को लेकर हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खून की कमी होने पर जरूर (Blood Rich Food) खाना चाहिए।
Blood Rich Food: शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें।
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए जरूर खाएं ये चीजें
चुकंदर
शरीर में खून की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा सोर्स चुकंदर है। चुकंदर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। अगर आप शरीर में खून की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको चुंकदर जरूर खाना चाहिए। चुकंदर को आप कई तरीकों से खा सकते हैं।
खट्टे फल
खून की कमी की समस्या होने पर खट्टे फल बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। खट्टे फल में आप संतरा, नींबू, अंगूर आदि का सेवन कर सकते हैं। ये सभी विटामिन सी का मुख्य सोर्स है।
अनार
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अनार भी काफी बढ़िया ऑप्शन है। दरअसल अनार का जूस पीने या अनार के दाने खाने से एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
हरी सब्जियां
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए। आपको अपनी रोज वाली डाइट में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल हरी सब्जियों में आयरन काफी मात्रा में होता है।
किशमिश
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए किशमिश भी बढ़िया ऑप्शन है। दरअसल किशमिश आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन ए और सी से भरपूर है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है।
टमाटर
टमाटर खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। खून की कमी होने पर टमाटर का सेवन जरूर करना चाहिए।
