रंग पर ना जाएं, लाभ ग‍िनते जाएं - काली हल्‍दी के फायदे कर देंग हैरान, इन बीमारियों में है रामबाण

Kali Haldi ke Fayde: पीले रंग की हल्‍दी के तो बहुत प्रयोग आप जानते होंगे। लेकिन क्‍या आपको पता है कि काली हल्‍दी भी सेहत के लिए गुणकारी मानी जाती है। ये कई बीमारियों का रामबाण है। यहां जानें के काली हल्‍दी के फायदों के बारे में।

Kali Haldi ke Fayde: हल्दी एक और नाम से प्रसिद्ध है। इसे इंडियन सैफर्न यानी भारतीय केसर के नाम से भी जाना जाता है। हमारी सदियों पुरानी भारतीय चिकित्सा पद्धति - आयुर्वेद में इसका जिक्र मिलता है। संस्कृत में, इसे हरिद्रा के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि भगवान विष्णु ने इसे अपने शरीर पर इस्तेमाल किया था। महान प्राचीन भारतीय चिकित्सकों चरक और सुश्रुत ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को व्यवस्थित करते हुए इस पौधे के विभिन्न उपयोगों को सूचीबद्ध किया। यह दो तरह की होती है: पीली और काली।

black turmeric benefits in hindi

black turmeric benefits in hindi

औषधि के रूप में हल्दी का उपयोग प्राचीन भारतीयों द्वारा घावों, पेट दर्द, जहर आदि के इलाज में दैनिक जीवन में किया जाता था। काली हल्दी एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। काली हल्दी को देश के कुछ हिस्सों में ही उगाया जाता है। इसका इस्तेमाल दवाई बनाने के लिए भी होता है।

End of Feed