'कभी खुशी, कभी गम' हो सकता है गंभीर बीमारी का लक्षण, डॉक्टर के पास जाने में न करें देर

Mental Health Awarenes : अगर किसी व्यक्ति में अचानक से कभी बहुत ज्यादा खुशी, उत्साह तो कभी गहरी उदासी हो जाती है तो यह कभी खुशी, कभी गम की स्थिति सामान्य नहीं है। ये गंभीर बीमारी का संकेत है।

Mental Health Awarenes : कभी बहुत ज्यादा खुशी महसूस होना, छोटी-छोटी बातों पर उत्साहित हो जाना, रातभर जागकर काम करने का मन करना और फिर कुछ दिनों बाद अचानक उदासी, निराशा और अकेलेपन में डूब जाना। अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा बार-बार होता है और उसकी नींद, सोचने का तरीका, एनर्जी और रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित होने लगती है तो इसे सामान्य मूड स्विंग समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है

बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है

बाइपोलर डिसऑर्डर में व्यक्ति के मूड, एनर्जी, एक्टिविटी और सोचने के तरीके में असामान्य बदलाव आते हैं। कभी वह जरूरत से ज्यादा उत्साहित, आत्मविश्वास से भरा और एक्टिव महसूस कर सकता है तो कभी गहरी उदासी, थकान और निराशा में चला जाता है। खास बात यह है कि ये बदलाव कुछ मिनटों या घंटों तक सीमित नहीं होते, बल्कि कई दिनों या हफ्तों तक चलने वाले एपिसोड के रूप में सामने आ सकते हैं। इस दौरान व्यक्ति का कामकाज, पारिवारिक रिश्ते, आर्थिक फैसले और सामाजिक जीवन प्रभावित हो सकते हैं।

End of Feed