रोज पान का एक पत्ता खाने से शरीर में क्या होता है, कब और कैसे खाना चाहिए इसे - डॉ. हंसा ने बताया सही तरीका

डॉ. हंसा योगेंद्र के अनुसार रोज एक सादा पान का पत्ता खाने से पाचन, गैस, पेट के भारीपन और मुंह की दुर्गंध में क्या फायदा मिल सकता है। जानें सही तरीका और सावधानियां।

Betel Leaf Benefits: पान का नाम सुनते ही अक्सर मीठे पान, सुपारी, चूने या तंबाकू का ख्याल आता है। यही कारण है कि बहुत से लोग पान के पत्ते को भी सेहत के लिए नुकसानदायक मान लेते हैं। जबकि पान का सादा और साफ पत्ता इन सभी चीजों से अलग है। भारत में लंबे समय से इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ के साथ ही भोजन के बाद भी किया जाता रहा है।

paan ke patte ke fayde

पान एक पत्ता रोजाना खाने से क्या होगा, डॉ. हंसा ने बताया कौन खाए और कैसे

द योगा इंस्टीट्यूट के एक वीडियो में डॉ. हंसा योगेंद्र ने बताया है कि सही तरीके और सीमित मात्रा में लिया गया ताजा पान का पत्ता पाचन को सहारा दे सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को खाना खाने के बाद पेट भारी लगने, गैस या मुंह की दुर्गंध जैसी परेशानी होती है, उनके लिए यह उपयोगी हो सकता है। हालांकि इसे किसी बीमारी की दवा या इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

End of Feed