डेस्क जॉब करने वालों के लिए रामबाण है ये योगासन, जानें भेकासन के अनेक फायदे

ऑफिस की घंटों की सिटिंग वाली जॉव करने वाले लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें कुछ कारगर योगासनों का सहारा लेने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको भेकासन करने के फायदों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

अगर आप अपने दिन की शुरुआत सुकून और ताजगी के साथ करना चाहते हैं, तो योग से बेहतर कोई उपाय नहीं है। जब बात शरीर को मजबूत बनाने और लचीलापन बढ़ाने की हो, तो भेकासन यानी मेंढक मुद्रा एक बेहतरीन विकल्प है। 'भेकासन' दो शब्दों से मिलकर बना है, 'भेक' और 'आसन'। 'भेक' का अर्थ 'मेंढक' होता है और 'आसन' का अर्थ 'मुद्रा' से है, यानी इस आसन में शरीर की स्थिति कुछ-कुछ मेंढक जैसी होती है, इसलिए इसे 'भेकासन' कहा जाता है। जो लोग घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं, उनके लिए ये योगासन रामबाण की तरह काम करता है। भेकासन न केवल शरीर को मजबूती देता है, बल्कि मन को भी शांत करता है।

benefits of bhekasana

शरीर का लचीलापन

भारत सरकार के मुताबिक, भेकासन करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है, जिससे चलने-फिरने में आसानी होती है और शरीर हल्का महसूस होता है।इस आसन से शरीर के कई हिस्सों की मांसपेशियों को फायदा होता है। खासकर पीठ के निचले हिस्से, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, पेट की मांसपेशियां, पैर, टखने, घुटने और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है और धीरे-धीरे उनकी ताकत बढ़ती है, जिससे शरीर ज्यादा फुर्तीला और मजबूत बनता है।

End of Feed